జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

Latest Hindi News  USA : अलास्का के दक्षिण-पूर्व में नया द्वीप उभरा, नासा ने साझा की तस्वीर

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: September 15, 2025 • 12:11 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

अलास्का,। अलास्का के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक नया द्वीप पैदा हो गया है। नासा के सैटेलाइट (Satelite) लैंडसैट 9 की अगस्त 2025 की तस्वीरों से इसका पता चला कि अलसेक ग्लेशियर के पिघलने से एक छोटा पहाड़ द्वीप बन गया। यह ग्लेशियर के पतले होने और पीछे हटने का स्पष्ट उदाहरण है।

अलसेक ग्लेशियर और प्रो नॉब

अलास्का का ग्लेशियर बे नेशनल पार्क (National Park) में अलसेक ग्लेशियर एक बड़ा बर्फ का मैदान था। यह ग्लेशियर प्रो नॉब नामक एक छोटे पहाड़ को घेर रखा था, जिसका क्षेत्रफल करीब 2 वर्ग मील (5 वर्ग किलोमीटर) है। दशकों से पिघल रहे इस ग्लेशियर के दो हिस्से अब पूरी तरह अलग हो गए। नासा की तस्वीरों से साफ होता है कि 13 जुलाई से 6 अगस्त 2025 के बीच ग्लेशियर का बर्फीला संपर्क टूट गया।

प्रो नॉब का इतिहास

प्रो नॉब का नाम ग्लेशियोलॉजिस्ट ऑस्टिन पोस्ट (Austin Post) ने रखा था, क्योंकि यह जहाज के आगे के हिस्से (प्रो) जैसा दिखता है। 1960 में पोस्ट ने इसकी हवाई तस्वीरें ली थीं। उन्होंने और उनके साथी मॉरी पेल्टो ने अनुमान लगाया था कि 2020 तक ग्लेशियर पहाड़ से अलग हो जाएगा, लेकिन इसमें कुछ अतिरिक्त समय लग गया। अब वहां अलसेक झील नामक एक बड़ा मीठे पानी का तालाब बन गया है।

तेजी से बदलता अलास्का

अलास्का के दक्षिण-पूर्वी तटीय मैदानों में बर्फ तेजी से पानी में बदल रही है। नासा की साइंस राइटर लिंडसे डोएरमैन ने कहा कि अलास्का में पानी बर्फ की जगह ले रहा है। ग्लेशियर पिघलकर प्रो-ग्लेशियल झीलें बना रहे हैं और प्रो नॉब ऐसी ही एक झील में उभरा द्वीप है।

ग्लोबल वॉर्मिंग का असर

20वीं सदी की शुरुआत में अलसेक ग्लेशियर, अलसेक झील के पार और गेटवे नॉब (3 मील पश्चिम) तक फैला था। लेकिन ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण अब ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे नए भू-आकृतिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं

NASA के मालिक का नाम क्या है?

नासा का मालिक कौन है? नासा संयुक्त राज्य अमेरिका की कार्यपालिका के अधीन एक स्वतंत्र नागरिक अंतरिक्ष एजेंसी है।

NASA का पूरा अर्थ क्या है?

नासा का पूरा नाम नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन है। नासा की स्थापना 1 अक्टूबर, 1958 को संयुक्त राज्य अमेरिका सरकार के एक अंग के रूप में हुई थी।

Read More :

# National park news #Alaska news #Austin Post news #Breaking News in Hindi #Gateway Nob news #Hindi News #Latest news #Satelite news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.