International : अब विदेशों में भी बजने लगा UPI का डंका, मोदी ने दी बधाई

Read Time:  1 min
मोदी
मोदी
FONT SIZE
GET APP

भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहा है। अब कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो भी इस डिजिटल क्रांति से जुड़ गया है। 

भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहा है। अब कैरेबियाई देश त्रिनिदाद और टोबैगो भी इस डिजिटल क्रांति से जुड़ गया है। यह पहला कैरेबियाई देश बन गया है जहां भारत का (BHIM) ऐप और UPI सिस्टम शुरू किया गया है। त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ अब दुनिया के कुल 8 देश यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो को इस डिजिटल साझेदारी के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री 3-4 जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो के दौरे पर थे। इस दौरान दोनों देशों ने डिजिटल तकनीक और सहयोग को लेकर कई अहम समझौते किए। इसमें DigiLocker, ई-साइन, और Government e-Marketplace (GeM) जैसे भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को वहां लागू करने की भी बात हुई।

अब इन 8 देशों में चल रहा है भारतीय UPI

  • फ्रांस: 2024 में UPI की शुरुआत, एफिल टावर पर टिकट खरीदने में इस्तेमाल
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE): 2021 में शुरुआत, दुबई मॉल और अन्य स्टोर्स पर QR कोड से पेमेंट
  • भूटान: पहला पड़ोसी देश, 2021 में BHIM ऐप से लेनदेन शुरू
  • नेपाल: 2024 में भारत-नेपाल के बीच सीमा-पार भुगतान शुरू
  • मॉरीशस: 2024 में UPI और RuPay कार्ड की शुरुआत, RuPay कार्ड को स्थानीय कार्ड के रूप में मान्यता
  • श्रीलंका: 2024 में शुरुआत, भारत-श्रीलंका संबंधों को मजबूती
  • सिंगापुर: 2023 में UPI सेवा शुरू, QR कोड से रिटेल और पर्यटन स्थलों पर भुगतान
  • त्रिनिदाद और टोबैगो: 2024 में BHIM ऐप से लेनदेन संभव, पहला कैरेबियन देश जहां भारतीय UPI का विस्तार हुआ

क्या है UPI?

UPI (Unified Payments Interface) भारत का रीयल-टाइम डिजिटल पेमेंट सिस्टम है, जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है। इसकी मदद से लोग किसी भी समय, कहीं भी मोबाइल ऐप्स जैसे BHIM, Google Pay, PhonePe, Paytm के ज़रिए पैसे ट्रांसफर या भुगतान कर सकते हैं। इसमें आप सिर्फ QR कोड, मोबाइल नंबर, या UPI ID की मदद से भी लेन-देन कर सकते हैं- वह भी बिना बैंक डिटेल्स डाले।

Read more : Argentina : जहां खत्म हो जाती है दुनिया, कैसा है अर्जेंटीना का वो शहर?

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।