Russia : रहस्यमय ढंग से लापता हुआ यात्री विमान, 50 लोग थे सवार

Read Time:  1 min
यात्री विमान
यात्री विमान
FONT SIZE
GET APP

रूस में एक चौंकाने वाली और रहस्यमय घटना सामने आई है। गुरुवार को एक यात्री विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हवा में कहीं गायब हो गया। यह घटना तब हुई जब ‘अंगारा एयरलाइंस’ (Angara Airlines) का एक An-24 विमान चीन की सीमा से सटे अमूर क्षेत्र के टिंडा शहर की ओर रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में अचानक उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल (Traffic Control) से संपर्क टूट गया। अब तक विमान का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और खोजबीन अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।

उड़ान के कुछ मिनटों बाद टूटा संपर्क

विमान में कुल 50 लोग सवार थे, जिनमें 43 यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। इनमें 5 छोटे बच्चे भी बताए जा रहे हैं। रडार स्क्रीन से गायब होने के बाद विमान की लोकेशन (Aircraft Location) को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, जिससे चिंता और गहराती जा रही है।

अंतिम लोकेशन और रेस्क्यू मिशन

माना जा रहा है कि विमान ने उड़ान के बाद चीन सीमा के समीप अमूर क्षेत्र की ओर रुख किया था, जहां भारी जंगल और पहाड़ी इलाके मौजूद हैं। इलाके की भौगोलिक चुनौतियों को देखते हुए बचाव कार्य में भी काफी अड़चने आ रही हैं। रशियन इमरजेंसी सर्विसेज ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और हेलिकॉप्टरों व ग्राउंड टीमों को रवाना किया गया है।

 क्या हो सकती है वजह?

फिलहाल दुर्घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अचानक संपर्क टूटने को लेकर कई संभावनाएं जताई जा रही हैं – तकनीकी खराबी, खराब मौसम, या अन्य कोई आपात स्थिति। अधिकारियों ने संभावना जताई है कि यह विमान क्रैश हुआ हो सकता है, लेकिन जब तक कोई मलबा या संकेत नहीं मिलता, कुछ भी तय नहीं कहा जा सकता

रूस में कुल कितने देश हैं?

इसे सुनेंअगर इन्हें संयुक्त रूप से प्रदेश कहें तो रूस के 83 प्रदेश हैं – 46 प्रान्त, 21 गणराज्य (आंशिक रूप से स्वायत्त), 9 स्वायत्त रियासत, 4 स्वायत्त ज़िले, 1 स्वायत्त प्रान्त और 2 केन्द्रशासित नगर – मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग।

रूस भारत से कितना बड़ा है?

रूस, भारत से लगभग 5 गुना बड़ा है। भारत का क्षेत्रफल लगभग 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है, जबकि रूस का क्षेत्रफल लगभग 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है, जैसा कि जगराणा जोशी ने बताया है. 

Read more : ED ने अनिल अंबानी के 35 ठिकानों और 50 कंपनियों पर मारा छापा

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।