President: रोमानिया को मिला नया राष्ट्रपति-निकुसोर डैन ने चुनाव में मारी बाज़ी

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

Nicusor Dan: रोमानिया में राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम सामने आ गया है और इस बार देश को एक नया, सुलझा हुआ और सुधारवादी राष्ट्रपति मिला है – निकुसोर डैन (Nicusor Dan)। कट्टर-दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी जॉर्ज सिमियोन को हराकर डैन ने एक स्पष्ट जीत प्राप्त की है। यह केवल एक चुनावी जीत नहीं बल्कि यूरोपीय मूल्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों की जीत मानी जा रही है।

कौन हैं निकुसोर डैन?

निकुसोर डैन की पहचान केवल एक राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि एक गणितीय प्रतिभा और सिविल एक्टिविस्ट के रूप में भी है।

  • उनका जन्म 55 साल पहले रोमानिया में हुआ था।
  • वे दो बार इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं (1987, 1988)।
  • उन्होंने इकोले नॉर्मले सुपीरियर (फ्रांस) से मास्टर्स और पेरिस 13 यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की।
Nicusor Dan

राजनीति में कैसे आए डैन?

रोमानिया लौटने के बाद डैन ने एक सिविल एक्टिविस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई।

  • वे अवैध शहरी विकास और सरकारी भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलकर सामने आए।
  • उन्होंने पारदर्शिता और सुधार के एजेंडे को अपना मूल मंत्र बनाया।
  • इसके बाद वे बुखारेस्ट के मेयर बने और वहां पर प्रशासनिक बदलाव लाने के कोशिश किए।

चुनाव में क्या हुआ?

  • 2025 के राष्ट्रपति चुनाव में डैन को 54% वोट मिले।
  • उनके मुख्य प्रतिद्वंदी जॉर्ज सिमियोन को हार का सामना करना पड़ा, जो अपने दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी विचारों के लिए जाने जाते हैं।
  • चुनाव परिणाम को यूरोपीय संघ समर्थक विचारधारा की विजय के रूप में देखा जा रहा है।

विजय भाषण में क्या कहा डैन ने?

डैन ने अपने विजय भाषण में कहा –

“पुनर्निर्माण सोमवार से प्रारंभ होगा। यह जीत आशा का संकेत है।”उन्होंने रोमानिया को एक सुधारवादी, पारदर्शी और लोकतांत्रिक रास्ते पर ले जाने की बात कही।

अन्य पढ़ें3D Jobs: विदेशों में क्यों करते हैं लोग गंदे और खतरनाक काम?
अन्य पढ़ेंNatasha Kaul: प्रोफेसर निताशा की OCI रद्द, भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।