తెలుగు | Epaper

USA White House- 400 मिलियन डॉलर की लागत से बन रहा सबसे बड़ा बॉलरूम

Anuj Kumar
Anuj Kumar
USA White House- 400 मिलियन डॉलर की लागत से बन रहा सबसे बड़ा बॉलरूम

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि व्हाइट हाउस में एक बड़ा और भव्य बॉलरूम कॉम्प्लेक्स (Wallroom Complex) बनाया जा रहा है, जिसे उन्होंने अमेरिका के लिए एक निजी तोहफा बताया है। ट्रंप का दावा है कि इस परियोजना को रोकने के लिए संरक्षण से जुड़े कुछ लोग मुकदमा दायर कर रहे हैं।

300 से 400 मिलियन डॉलर तक आएगा खर्च

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर बताया कि इस बॉलरूम परियोजना पर करीब 300 से 400 मिलियन डॉलर खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही इस काम में अमेरिकी सेना और सीक्रेट सर्विस की भागीदारी रही है।

टैक्सपेयर्स का एक भी पैसा नहीं लगेगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने साफ किया कि इस परियोजना में जनता के कर का एक भी पैसा खर्च नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत बॉलरूम में से एक का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 300 मिलियन डॉलर से ज्यादा राशि अमेरिकी देशभक्तों द्वारा दी गई है

फिनिशिंग पर निर्भर करेगी अंतिम लागत

ट्रंप ने बताया कि परियोजना की अंतिम लागत अंदरूनी फिनिशिंग के दायरे और गुणवत्ता पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में लंबे समय से एक बड़े इनडोर हॉल की जरूरत महसूस की जा रही थी।

150 साल से महसूस की जा रही थी जरूरत

राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक, पिछले 150 वर्षों से कई राष्ट्रपतियों और सरकारों ने ऐसे बड़े हॉल की आवश्यकता जताई थी, जहां आधिकारिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकें।

टेंट पर नहीं रहना पड़ेगा निर्भर

नया बॉलरूम बनने के बाद व्हाइट हाउस को बड़े सरकारी कार्यक्रमों, डिनर, बैठकों, सम्मेलनों और शपथ ग्रहण समारोहों के लिए लॉन में लगाए जाने वाले अस्थायी और असुरक्षित टेंटों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। ट्रंप ने कहा कि मौसम और सुरक्षा के लिहाज से खुले या अस्थायी ढांचे जोखिम भरे होते हैं।

अब प्रोजेक्ट रोकना संभव नहीं

ट्रंप ने कहा कि इस परियोजना के लिए जरूरी कई सामान पहले ही मंगाए जा चुके हैं या मंगाने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब इस काम को रोकना संभव नहीं है, क्योंकि बहुत देर हो चुकी है।

मुकदमा देर से क्यों किया गया?

राष्ट्रपति ने सवाल उठाया कि मुकदमा इतनी देर से क्यों दायर किया गया, जबकि कांग्रेस ने कभी इस परियोजना को रोकने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी सभी को थी।

Read More : 77वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद वीरों को दी श्रद्धांजलि

मिलिट्री और सीक्रेट सर्विस की मंजूरी

ट्रंप ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को अमेरिकी मिलिट्री और सीक्रेट सर्विस के उच्चतम स्तर की डिज़ाइन, सहमति और मंजूरी मिली हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस समय निर्माण कार्य रोका गया, तो इससे व्हाइट हाउस, अमेरिका और इससे जुड़े सभी लोगों को भारी नुकसान होगा, क्योंकि अब तक काफी काम और खर्च हो चुका है।

Read More :

ईरान पर इजरायल का बड़ा प्रहार

ईरान पर इजरायल का बड़ा प्रहार

Iran & America War-खार्ग द्वीप पर बड़ा हमला ईरान की तेल लाइफलाइन पर संकट

Iran & America War-खार्ग द्वीप पर बड़ा हमला ईरान की तेल लाइफलाइन पर संकट

PAK- गिलगित-बाल्टिस्तान में पेट्रोल 55 रुपये महंगा, शिक्षा व्यवस्था पर भी असर

PAK- गिलगित-बाल्टिस्तान में पेट्रोल 55 रुपये महंगा, शिक्षा व्यवस्था पर भी असर

USA- अमेरिका का बड़ा कदम, मोजतबा खामेनेई पर 84 करोड़ का इनाम घोषित

USA- अमेरिका का बड़ा कदम, मोजतबा खामेनेई पर 84 करोड़ का इनाम घोषित

USA- इजरायल-बोइंग समझौता, 2,400 करोड़ की डील से सेना को मिलेंगे स्मार्ट मिनी बम

USA- इजरायल-बोइंग समझौता, 2,400 करोड़ की डील से सेना को मिलेंगे स्मार्ट मिनी बम

दो भारतीयों की मौत

दो भारतीयों की मौत

ईरान युद्ध ट्रंप की रणनीति क्यों फेल? 7 कारण

ईरान युद्ध ट्रंप की रणनीति क्यों फेल? 7 कारण

H-1B वीजा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

H-1B वीजा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

PAK- कंधार में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, फ्यूल डिपो और रिहाइशी इलाकों में भारी तबाही

PAK- कंधार में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, फ्यूल डिपो और रिहाइशी इलाकों में भारी तबाही

ईरान हमले में मारे गए भारतीय की पहचान हुई सामने

ईरान हमले में मारे गए भारतीय की पहचान हुई सामने

USA- अमेरिका को ईरान की कड़ी धमकी, कहा– जरूरत पड़ी तो तेल-गैस भंडार नष्ट कर देंगे

USA- अमेरिका को ईरान की कड़ी धमकी, कहा– जरूरत पड़ी तो तेल-गैस भंडार नष्ट कर देंगे

USA- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला- रूसी कच्चे तेल पर अस्थायी राहत, भारत को फायदा

USA- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला- रूसी कच्चे तेल पर अस्थायी राहत, भारत को फायदा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870