USA- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, समझौता टूटते ही दक्षिण कोरिया पर 25% टैरिफ

Read Time:  1 min
ट्रंप
ट्रंप
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उस पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि दक्षिण कोरिया ने अमेरिका के साथ हुए पुराने व्यापार समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया, जिसके चलते यह कड़ा फैसला लेना पड़ा।

ट्रुथ सोशल पर किया बड़ा एलान

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Social Media Platform Truth) पर लिखा कि कोरियाई विधायिका ने उस ऐतिहासिक व्यापार समझौते को लागू नहीं किया, जिसे पहले मंजूरी दी जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि इसी वजह से ऑटोमोबाइल, लकड़ी, फार्मा और अन्य उत्पादों पर आपसी टैरिफ 15 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी किया जा रहा है।

व्यापार समझौते के कुछ महीनों बाद बदला रुख

यह फैसला ऐसे समय पर आया है, जब वॉशिंगटन और सियोल के बीच कुछ ही महीने पहले व्यापार और सुरक्षा से जुड़ा समझौता हुआ था। यह डील दोनों देशों के बीच महीनों चली तनावपूर्ण बातचीत के बाद तय की गई थी।

ट्रंप-ली जे म्युंग मुलाकात के बाद हुई थी डील

अमेरिका और दक्षिण कोरिया (South Korea) के बीच यह समझौता अक्टूबर में ट्रंप और दक्षिण कोरियाई नेता ली जे म्युंग की मुलाकात के बाद फाइनल हुआ था। इस डील में दक्षिण कोरिया की ओर से अमेरिका में निवेश बढ़ाने का वादा किया गया था, जबकि बदले में अमेरिका ने टैरिफ में राहत देने पर सहमति जताई थी।

15 फीसदी टैरिफ पर बनी थी सहमति

समझौते के तहत अमेरिका ने दक्षिण कोरियाई सामानों—खासकर वाहनों, ऑटो पार्ट्स और दवाओं—पर अधिकतम 15 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया था। इससे दक्षिण कोरिया के निर्यातकों को बड़ी राहत मिली थी।

Read More : 77वें गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी ने शहीद वीरों को दी श्रद्धांजलि

अब फिर बढ़ाया गया टैरिफ

इस समझौते का सबसे बड़ा फायदा यह था कि दक्षिण कोरियाई कारों पर अमेरिकी टैरिफ 25 फीसदी से घट गया था। हालांकि अब राष्ट्रपति ट्रंप ने दोबारा 25 फीसदी टैरिफ लागू करने का एलान कर दिया है, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में फिर तनाव बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।