తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : भारत में भी महसूस हुए झटकों के बीच बांग्लादेश में भूकंप से तीन की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : भारत में भी महसूस हुए झटकों के बीच बांग्लादेश में भूकंप से तीन की मौत

नई दिल्ली। शुक्रवार को कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 10.10 बजे यह झटका आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई है। 17 सेकेंड तक धरती डोली। इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश (Bangladesh) बताया गया है। बांग्लादेश में भूकंप के कारण तीन लोगों की मौत हुई है।

5.7 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई में था केंद्र

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

बांग्लादेश रहा केंद्र, बंगाल में भी तेज झटके

भूकंप का केंद्र भले ही बांग्लादेश रहा हो, लेकिन झटके बंगाल के कई जिलों में भी महसूस किए गए। कोलकाता और अन्य कई जिलों में लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

बांग्लादेश में तीन की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

बांग्लादेश में आए 5.7 तीव्रता के भूकंप के कारण कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस के अनुसार, कम से कम तीन लोगों की जान गई है। झटके इतने तेज थे कि इमारतें देर तक डोलती रहीं। ढाका में एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाले सदमान साकिब (Sadman Sakib) ने बताया कि— “मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसा झटका महसूस नहीं किया। हम ऑफिस में थे जब फर्नीचर हिलने लगा। हम तुरंत सीढ़ियों से उतरकर सड़क पर आए और देखा कि दूसरे लोग पहले से ही बाहर थे।”

सुबह पाकिस्तान में भी आया था भूकंप

गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पाकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 135 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

Read More :

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

USA- आधुनिक युद्ध का नया चेहरा- साइबर और डिजिटल नेटवर्क बने सबसे बड़े हथियार

USA- आधुनिक युद्ध का नया चेहरा- साइबर और डिजिटल नेटवर्क बने सबसे बड़े हथियार

CHINA- होर्मुज की तालाबंदी भी नहीं रोक सकी चीन की रफ्तार- रूस बना नया ‘ईरान’

CHINA- होर्मुज की तालाबंदी भी नहीं रोक सकी चीन की रफ्तार- रूस बना नया ‘ईरान’

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी

अर्जेंटीना से LPG सपोर्ट, भारत को बड़ी राहत

अर्जेंटीना से LPG सपोर्ट, भारत को बड़ी राहत

ईरान

ईरान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870