Trump ने टैरिफ के बाद छह भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

Read Time:  1 min
Trump
Trump
FONT SIZE
GET APP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ (Tarrif) लगाने का एलान किया है जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त अमेरिका ने ईरान से तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के व्यापार में शामिल होने के आरोप में छह भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाकर भारत को एक और झटका दिया है।

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया। इतना ही नहीं उन्होंने भारत पर एक बड़ा जुर्माना भी लगाया। टैरिफ के बाद अमेरिका ने भारत को एक और बड़ा झटका दिया है।

दरअसल, अमेरिका की ट्रंप सरकार ने ईरान से तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के व्यापार में शामिल होने के आरोप में छह भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका का यह कदम अधिकतम दबाव नीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य है कि ईरान में आर्थिक गतिविधियों को चोट पहुंचाई जा सके।

छह भारतीय कंपनियों पर ट्रंप प्रशासन का एक्शन

जानकारी दें कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय (US State Department) की माने को छह भारतीय कंपनियों को कार्यकारी आदेश (ई.ओ.) 13846 के तहत प्रतिबंधित किया गया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका का यह कार्यकारी आदेश ईरान के पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्रों को टारगेट करता है। जानकारी दें कि ट्रंप प्रशासन ने उन देशों की कंपनियों को भी निशाना बनाया है, जो किसी न किसी तरीके से ईरानी तेल व्यापार से जुड़ी हैं

डोनाल्ड ट्रम्प किस धर्म से हैं?

डोनाल्ड ट्रंप का पालन-पोषण उनकी स्कॉटिश मूल की मां के प्रेस्बिटेरियन धर्म में हुआ और उन्होंने अपने वयस्क जीवन के अधिकांश समय सार्वजनिक रूप से इसी धर्म को अपनाया, जिसमें 2016 का राष्ट्रपति अभियान भी शामिल है।

डोनाल्ड ट्रम्प का धर्म क्या था?

निजी जीवन ट्रम्प का जन्म 14 जून, 1946 को, जमैका हास्पिटल, न्यूयॉर्क सिटी, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में हुआ था। इनके माता-पिता का नाम मैरी ऐनी मैक्औलाॅयड और फ्रेड ट्रम्प है। ट्रम्प प्रेस्बिटेरियन ईसाई धर्म को मानते हैं।

Read more : National : लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह होंगे अगले उप सेना प्रमुख

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।