తెలుగు | Epaper

US vs Iran: ‘ईरान को ट्रंप की धमकी, नहीं रुके तो दोबारा करेंगे हमला

Anuj Kumar
Anuj Kumar
US vs Iran: ‘ईरान को ट्रंप की धमकी, नहीं रुके तो दोबारा करेंगे हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump )ने कहा, ‘हमारा मकसद ईरान (Iran) की परमाणु संवर्धन क्षमता को बर्बाद करना और दुनिया में आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले नंबर एक देश की ओर से उत्पन्न परमाणु खतरे को रोकना था। आज रात मैं दुनिया को बता सकता हूं कि ये हमले एक शानदार सैन्य सफलता थी। ईरान की प्रमुख परमाणु संवर्धन सुविधाएं पूरी तरह से नष्ट कर दी गई हैं।’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को निशाना बनाकर चलाए गए सैन्य अभियान को लेकर रात 10 बजे (स्थानीय समानुसार) (सुबह 7:30 बजे भारतीय समयानुसार) राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। ऐसा कोई दूसरी सेना कर नहीं सकती। मैंने बहुत कोशिश की कि ऐसा कदम न उठाना पड़े, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प ही नहीं बचा था। अब ईरान को शांति के रास्ते पर लौटना चाहिए।

ईरान-इस्राइल संघर्ष के बीच अमेरिका की ओर से ईरान की तीन परमाणु सुविधाओं पर हमला करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के पास अब भी समय है कि वह शांति के रास्ते पर लौटे। उसे यह जंग खत्म करनी होगी। अगर ईरान ने अब भी हमला किया तो हम भी हमला करेंगे। शांति नहीं हुई तो विनाश होगा। अभी सभी लक्ष्यों पर हमले नहीं किए गए हैं। हम पश्चिम एशिया में दादागिरी दिखाने वाले ईरान की परमाणु सुविधाओं को पूरी तरह से नष्ट कर देंगे। 

40 वर्षों से ईरान इस्राइल और अमेरिका पर निशाना साधता रहा है

ट्रंप ने कहा कि पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में दादागिरी दिखाने वाले ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो भविष्य में हमले कहीं अधिक बड़े और आसान होंगे। 40 वर्षों से ईरान इस्राइल और अमेरिका पर निशाना साधता रहा है। लोगों को मारता रहा है। वे हमारे लोगों को मार रहे हैं, उनके हाथ उड़ा रहे हैं, सड़क किनारे बमों से उनके पैर उड़ा रहे हैं… उनके जनरल कासिम सुलेमानी ने बहुत से लोगों को मार डाला। मैंने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। यह जारी नहीं रहेगा।

अमेरिकी देशभक्तों को बधाई

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री बीबी नेतन्याहू को धन्यवाद और बधाई देता हूं। हमने एक टीम के रूप में काम किया जैसा कि शायद पहले किसी टीम ने काम नहीं किया है। हम इस भयानक खतरे को मिटाने में बहुत आगे बढ़ गए हैं। मैं इस्राइली सेना को उनके द्वारा किए गए शानदार काम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं उन महान अमेरिकी देशभक्तों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने आज रात उन शानदार मशीनों को उड़ाया और अमेरिका की पूरी सेना को एक ऐसे ऑपरेशन पर बधाई देना चाहता हूं जैसा कि दुनिया ने कई दशकों में नहीं देखा है।’

‘आज की रात उन सभी में सबसे कठिन थी और शायद सबसे घातक भी’

ट्रंप ने कहा, ‘यह जारी नहीं रह सकता। या तो शांति होगी या ईरान के लिए आफत होगी, जो पिछले आठ दिनों में हमारी ओर से देखी गई घटनाओं से कहीं अधिक गंभीर है। याद रखें, अभी कई लक्ष्य बचे हुए हैं। आज की रात उन सभी में सबसे कठिन थी और शायद सबसे घातक भी। अगर शांति जल्दी नहीं आती है तो हम सटीकता, गति और कौशल के साथ उन अन्य लक्ष्यों पर हमला करेंगे। उनमें से अधिकांश को कुछ ही मिनटों में नष्ट किया जा सकता है।’

फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमले किए

इससे पहले ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उनकी सेना ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमले किए। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें हमलों की पुष्टि की गई। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी पहली पोस्ट में कहा, ‘हमने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्राथमिक स्थल फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया। सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं।’

फोर्डो परमाणु ठिकाने को बर्बाद कर दिया गया

ट्रंप ने कुछ ही देर बाद एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें बताया गया कि फोर्डो परमाणु ठिकाने को बर्बाद कर दिया गया है। ट्रंप ने एक समाचार और ओपन सोर्स इंटेलिजेंस मॉनिटरिंग पोर्टल की खबर को साझा किया, जिसमें लिखा था, ‘फोर्डो खत्म हो गया है।’ इससे पहले बताया गया कि अमेरिका ने फोर्डो पर छह बंकर बस्टर बम गिराए और अन्य ईरानी परमाणु ठिकानों पर 30 टॉमहॉक मिसाइलें गिराईं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने प्रांतीय अधिकारी के हवाले से फोर्डो परमाणु सुविधा पर हमले की बात स्वीकारी।

Read more :IRAN को लेकर खुफिया चीफ गबार्ड ने गलत जानकारी दी : ट्रंप

नेपाल में ‘बालेन’ युग का उदय

नेपाल में ‘बालेन’ युग का उदय

Australia- ऑस्ट्रेलिया में ईंधन संकट गहराया, पीएम अल्बनीज ने बुलाई आपात बैठक

Australia- ऑस्ट्रेलिया में ईंधन संकट गहराया, पीएम अल्बनीज ने बुलाई आपात बैठक

IRAN- मिडिल ईस्ट में भड़का तनाव, ईरान ने कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

IRAN- मिडिल ईस्ट में भड़का तनाव, ईरान ने कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें

ईरान पर अमेरिका को NATO का समर्थन

ईरान पर अमेरिका को NATO का समर्थन

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

बांग्लादेश में बड़ा सड़क-जल हादसा

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

अफगान-पाक सीमा पर फिर छिड़ी जंग

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

IRAN- ईरान का सख्त संदेश, खर्ग द्वीप पर हमला हुआ तो भारी पड़ेगा अंजाम

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- वैश्विक तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा, मई में शी जिनपिंग से होगी अहम मुलाकात

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

USA- अमेरिका की ईरान को सख्त चेतावनी- हार मानो, वरना होगा बड़ा हमला

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

IRAN- ईरान का बड़ा फैसला, मित्र देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति

USA- आधुनिक युद्ध का नया चेहरा- साइबर और डिजिटल नेटवर्क बने सबसे बड़े हथियार

USA- आधुनिक युद्ध का नया चेहरा- साइबर और डिजिटल नेटवर्क बने सबसे बड़े हथियार

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870