खलीफा एर्दोगन के मिडिल ईस्ट प्लान से खतरे में भारत के 3 दोस्त
तुर्की(Turkey) के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन अपनी एयरफोर्स को विश्वस्तरीय बनाना चाहते हैं। ड्रोन सुपर पावर बन चुका तुर्की अब जर्मनी और ब्रिटेन से 40 अत्याधुनिक यूरोफाइटर(eurofighter) टाइफून जेट खरीदने जा रहा है।
नाटो देश तुर्की यह फाइटर जेट ऐसे समय पर खरीद रहा है जब पूरे इलाके में तनाव काफी बढ़ा हुआ है। यही नहीं तुर्की अपने पड़ोसी देशों ग्रीस और इजरायल को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है।
यूरो फाइटर जेट 4.5 पीढ़ी का अत्याधुनिक फाइटर जेट है
तुर्की और ब्रिटेन तथा जर्मनी के बीच एक समझौते पर सहमति बन गई है।
यूरो फाइटर जेट 4.5 पीढ़ी का अत्याधुनिक फाइटर जेट है जिसकी तुलना फ्रांस के राफेल और अमेरिकी एफ-16 जेट से होती है।
यूरो फाइटर जेट को ब्रिटेन, जर्मनी, इटली और स्पेन मिलकर बनाते हैं। यह पूरी डील 5.6 अरब डॉलर की बताई जा रही है
तुर्की पहले अमेरिका से एफ-35 फाइटर जेट खरीदना चाहता था लेकिन अमेरिका ने इसकी अब तक मंजूरी नहीं दी है। इसके पीछे बड़ी वजह रूसी एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम और इजरायल है।
तुर्की ने रूस से एस-400 खरीदा है
तुर्की ने रूस से एस-400 खरीदा है जिसे अमेरिका छोड़ने के लिए कहा रहा है। इसी वजह से तुर्की साल 2023 से ही यूरो फाइटर जेट खरीदने के लिए प्रयास कर रहा था। तुर्की की इस चाल का जर्मनी की सरकार विरोध कर रही थी।
जर्मनी के इस कदम के पीछे भारत के तीन दोस्त हैं। ये देश हैं इजरायल, ग्रीस और साइप्रस। तुर्की इन तीनों ही देशों को लगातार धमकाने और डराने में जुटा हुआ है।
विमानों का नाटो की जनरल गाइडलाइन के तहत ही इस्तेमाल किया जाए
तुर्की के अधिकारियों ने बताया कि एर्दोगन सरकार जर्मनी की उस शर्त को मानने के लिए तैयार हो गई है जिसमें कहा गया था कि इन विमानों का नाटो की जनरल गाइडलाइन के तहत ही इस्तेमाल किया जाए।
इससे अब तुर्की इन लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल अपने साथी नाटो देश यानि ग्रीस के खिलाफ नहीं कर पाएगा।

तुर्की के प्लान से इजरायल में बवाल
ब्रिटेन और जर्मनी के इस कदम से इजरायल भड़क उठा है।
इजरायल के विपक्षी नेता यैर लापिड ने एक कड़ा बयान जारी किया है और कहा कि नेतन्याहू सरकार इस डील को रोकने में नाकाम रही।
उन्होंने कहा कि तुर्की के पास मिडिल ईस्ट में सबसे बड़ी और शक्तिशाली नेवी है और अब वह हवा में भी इजरायल की बराबरी करना चाहता है।
तुर्की की राजधानी क्या है?
तुर्की की राजधानी अंकारा है, जो देश के पश्चिमी-मध्य भाग में स्थित है।
तुर्की मुख्य रूप से किन महाद्वीपों पर स्थित है?
तुर्की एक अंतरमहाद्वीपीय देश है, जो मुख्य रूप से पश्चिमी एशिया (अनातोलिया) में और छोटा हिस्सा दक्षिणपूर्वी यूरोप (पूर्वी थ्रेस) में स्थित है।
तुर्की में एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल का नाम बताएं।
तुर्की में एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल इफिसुस है, एक प्राचीन यूनानी-रोमन शहर जो अपने अच्छी तरह से संरक्षित खंडहरों के लिए जाना जाता है, जिसमें सेल्सियस का पुस्तकालय और एक बड़ा रंगमंच शामिल है।