USA: डोनाल्ड ट्रंप के समधी फ्रांस के नए राजदूत नियुक्त, सीनेट से मिली मंजूरी

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

अमेरिकी सीनेट ने चार्ल्स कुशनर की फ्रांस के राजदूत पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। चार्ल्स कुशनर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के ससुर हैं। उन पर पहले कई आपराधिक मामलों में दोष साबित हो चुका है, लेकिन ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें माफ कर दिया था।

वाशिंगटन: अमेरिकी सीनेट ने चार्ल्स की फ्रांस के राजदूत पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कुशनर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समधी हैं और उनके बेटे जैरेड कुशनर की शादी ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप से हुई है।

कुशनर का अतीत विवादों से भरा रहा है, लेकिन दिसंबर 2020 में ट्रंप ने उन्हें माफी दे दी थी। नियुक्ति के बाद कुशनर ने कहा कि वह फ्रांस के साथ मिलकर दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

कई आरोपों का सामना कर चुके हैं कुशनर

अमेरिकी सीनेट ने रियल एस्टेट कारोबारी चार्ल्स कुशनर को फ्रांस के राजदूत के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। चार्ल्स डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर के पिता हैं। कुशनर का नाम पहले कई विवादों से जुड़ा रहा है

उन्हें टैक्स चोरी और अवैध चुनाव चंदा देने के गंभीर आरोपों में दोषी करार दिया गया था।

हालांकि, दिसंबर 2020 में तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें आधिकारिक रूप से माफ कर दिया था।

चार्ल्स कुशनर

इवांका ट्रंप के ससुर चार्ल्स कुशनर बने फ्रांस के राजदूत

अमेरिकी सीनेट में चार्ल्स को फ्रांस का राजदूत बनाने के पक्ष में 51 और विरोध में 45 वोट पड़े।

कुशनर एक प्रमुख रियल एस्टेट फर्म ‘कुशनर कंपनीज’ के संस्थापक हैं।

चार्ल्स के बेटे जैरेड कुशनर ट्रंप के पहले कार्यकाल में वरिष्ठ सलाहकार थे और इवांका ट्रंप से शादी की।

नवंबर 2023 में ट्रंप ने चार्ल्स को “कुशल कारोबारी, परोपकारी और सौदेबाजी में माहिर” बताया था।

फ्रांस में अमेरिका के नए राजदूत होंगे चार्ल्स कुशनर

चार्ल्स अब फ्रांस जाएंगे, जहां वह दोनों देशों के बीच आर्थिक और रक्षा संबंधों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

अमेरिका-यूरोप व्यापार नीतियों व यूक्रेन युद्ध से तनाव बढ़ा; कुशनर बोले, संतुलन हेतु फ्रांस संग मिलकर काम करेंगे।

उनका उद्देश्य फ्रांस को रक्षा क्षेत्र में अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित करना भी है।

अन्य पढ़े: International : आप लोग आतंकियों को इनाम दो, हम ट्रंप के साथ : नेतन्याहू
अन्य पढ़े: Delhi : दिल्ली में 15 की जगह अब 5 करोड़ होगा एमएलए लैड फंड





























digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।