జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

USA- अमेरिका में गवर्नर की दौड़ में शामिल हुए भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 8, 2026 • 11:02 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

वाशिंगटन। भारतीय मूल के उद्यमी और रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswami) ने अमेरिकी राजनीति में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। ओहियो गवर्नर पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अब वह आधिकारिक तौर पर पार्टी के उम्मीदवार बन गए हैं। नवंबर में होने वाले मुख्य चुनाव में उनका मुकाबला डेमोक्रेट उम्मीदवार एम एक्टन से होगा। प्राइमरी (Primary) में जीत के बाद रामास्वामी ने कहा कि उनका उद्देश्य ओहियो में अमेरिकी सपने को फिर से मजबूत करना है और राज्य के लोगों को बेहतर शिक्षा, कम लागत और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

प्राइमरी जीत के बाद समर्थकों को दिया धन्यवाद

अपनी जीत पर खुशी जताते हुए विवेक रामास्वामी ने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत आम लोगों के भरोसे और बदलाव की इच्छा का परिणाम है। रामास्वामी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ओहियो के नागरिकों के लिए आर्थिक विकास, आधुनिक शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के नए अवसर तैयार करना होगा।

शिक्षा और कारोबार में बनाई अलग पहचान

विवेक रामास्वामी की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद मजबूत मानी जाती है। उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान और येल विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है। व्यवसायिक क्षेत्र में उन्होंने 2014 में ‘रोइवेंट साइंसेज’ नामक बायोटेक कंपनी (Biotech company) की स्थापना की, जिसने उन्हें अमेरिका के सफल उद्यमियों की सूची में शामिल कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2026 तक उनकी कुल संपत्ति लगभग 2.5 बिलियन डॉलर आंकी गई।

‘वोक, इंक.’ किताब से बढ़ी लोकप्रियता

व्यापारिक सफलता के बाद रामास्वामी ने अपनी किताब ‘वोक, इंक.’ के जरिए अमेरिकी कॉर्पोरेट और सामाजिक राजनीति पर तीखे सवाल उठाए। इसके बाद वे रूढ़िवादी विचारधारा वाले लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गए। वर्ष 2023 में उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में भी दावेदारी पेश की थी। हालांकि वे अंतिम मुकाबले में पीछे रह गए, लेकिन उनकी आक्रामक शैली और बेबाक बयानों ने राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें पहचान दिलाई।

ट्रंप और जेडी वेंस का मिला समर्थन

डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी जीत के बाद विवेक रामास्वामी को एलन मस्क के साथ ‘सरकारी दक्षता विभाग’ में अहम जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने ओहियो की राजनीति और राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 2025 की शुरुआत में इस पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का खुला समर्थन भी मिला है, जिससे ओहियो की राजनीति में उनकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

अन्य पढ़े: सुवेंदु अधिकारी के PA की पेशेवर हत्या

नवंबर चुनाव में होगी असली परीक्षा

अब 3 नवंबर 2026 को होने वाले गवर्नर चुनाव में विवेक रामास्वामी की असली राजनीतिक परीक्षा होगी। उनकी राजनीति का केंद्र सरकारी खर्चों में कटौती, ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार को माना जा रहा है। यदि वे चुनाव जीतते हैं, तो यह भारतीय मूल के अमेरिकियों के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जाएगी।

Read More :

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Google News in Hindi #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #Latest news #LatestNews #Vivek Ramaswami News breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.