Washington Shooting : व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग, आरोपी की पहचान

Read Time:  1 min
Washington Shooting
Washington Shooting
FONT SIZE
GET APP

व्हाइट हाउस संवाददाताओं का रात्रिभोज में फायरिंग से हड़कंप

Washington Shooting : डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में आयोजित प्रतिष्ठित डिनर कार्यक्रम के दौरान अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे अमेरिका को हिला दिया। वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में हो रहे इस कार्यक्रम में पत्रकार, राजनेता और कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल थीं। जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी, वहां मौजूद लोग डर के मारे छिपने लगे और माहौल पूरी तरह अफरातफरी में बदल गया।

आरोपी की पहचान और हमले की जानकारी

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस एलेन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के टॉरेंस का रहने वाला है। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर और आधुनिक हथियारों के साथ सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की। जब सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी घायल हुआ, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण उसकी जान बच गई।

अन्य पढ़े: भारत की खेलों की महाशक्ति बनने की राह

ट्रंप का बयान और जांच जारी

घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर आरोपी की फोटो और वीडियो साझा (Washington Shooting) करते हुए उसे मानसिक रूप से अस्थिर बताया। उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि देश में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। इस बीच एफबीआई और सीक्रेट सर्विस इस हमले के पीछे के कारणों की जांच कर रहे हैं, यह पता लगाने के लिए कि यह आतंकी साजिश थी या व्यक्तिगत हमला।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।