आयुर्वेद में लौकी को कहा गया है औषधि
लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसे आयुर्वेद में औषधि कहा गया है। इस सब्जी में औषधीय गुण मौजूद है जो एक नहीं अनेक बीमारियों का इलाज करते हैं। लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसे लोग कम खाना पसंद करते हैं। लोगों को ये सब्जी कम पसंद आती है उसके लिए इस सब्जी का स्वाद और उसके फीके व्यंजन जिम्मेदार है। अक्सर लोगों को लगता है कि लौकी फीकी है उसका कोई स्वाद नहीं है, लेकिन आयुर्वेद कहता है कि ये सब्जी सबसे उम्दा सब्जी है जिसकी कोई बराबरी नहीं है। इस सब्जी का सेवन अगर उसका सूप बनाकर या जूस के रूप में रोज किया जाए तो एक साथ कई बीमारियों का उपचार किया जा सकता है।
लौकी के जूस से होता है बॉडी का डिटॉक्स
कहते हैं पहला सुख निरोगी काया। लेकिन हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी होता है कि आप अपनी डाइट पर खास ध्यान दिया जाए। ऐसी कई सब्जियां होती हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इन्हीं में से एक है लौकी। जिसे आप बतौर जूस ले सकते हैं। अगर सुबह खाली पेट इसका एक गिलास पिया जाए तो इससे ना केवल शरीर अच्छे से डिटॉक्स होता है, बल्कि पाचन सुधरता है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं खुद ब खुद ही ठीक हो जाती है।
दरअसल, लौकी के रस में भरपूर मात्रा में पानी, फाइबर और ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज तक में असरदार हैं। साथ ही साथ, इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, इसलिए अगर आप अपना वज़न कम करना चाहती हैं तो भी यह एक अच्छा ऑप्शन है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि लौकी का जूस पीने से आप किन स्वास्थ्य समस्याओं को मैनेज करने में काफी मदद मिल सकती है-
हाई बीपी
जिन लोगों को हाई बीपी की शिकायत रहती है, उन्हें लौकी के जूस को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। दरअसल, इसमें पोटैशियम अच्छा खासा होता है, जो शरीर में सोडियम को बैलेंस करता है और नसों को रिलैक्स करता है। यही वजह है कि सुबह खाली पेट एक गिलास बिना नमक वाला ताजा लौकी जूस पीने से उन्हें काफी फायदा मिलता है।
लिवर की समस्या
अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है तो ऐसे में आपको लौकी का जूस पीना चिहए। लौकी का जूस लिवर को डीटॉक्स करता है। साथ ही साथ, इससे लिवर को ठंडक मिलती है और यह फैटी लिवर जैसी प्रॉब्लम में भी सपोर्ट करता है। रोज़ पीने से लिवर की सेहत सुधरती है।
डायबिटीज़
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो भी आप लौकी के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। दरअसल, लौकी का जूस न ज्यादा कैलोरी वाला होता है और न ही मीठा, इसलिए यह शुगर कंट्रोल के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। साथ ही साथ, इसमें फाइबर होता है जो खाने को धीरे-धीरे पचने देता है, जिससे आपको ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है। इससे इंसुलिन सेंसेटिविटी भी बेहतर होती है।
लौकी के जूस से कब्ज़ और गैस में मिलता है आराम
जिन लोगों का पेट अच्छी तरह साफ नहीं होता या उन्हें दिनभर गैस आदि की प्रॉब्लम रहती है, उन्हें लौकी का जूस पीना चाहिए। ये पेट को ठंडक देता है। साथ ही साथ, फाइबर रिच होने की वजह से आपकी कब्ज की शिकायत भी दूर होती है। पाचन के लिए लौकी का जूस काफी अच्छा माना गया है, क्योंकि इससे गैस, एसिडिटी जैसी दिक्कतों से भी राहत मिलती है।

स्किन और बालों के लिए भी है दवा
लौकी के जूस का सेवन करने से स्किन की रंगत में निखार आता है और बाल स्ट्रॉग बनते हैं। विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपू ये जूस स्किन पर टॉनिक की तरह काम करता है और बालों को हेल्दी बनाता है।
यूरीन इंफेक्शन से होता है बचाव
रोजाना गर्मी में लौकी के जूस का सेवन करने से यूरिन इंफेक्शन से बचाव होता है। ये जूस बार-बार पेशाब आना, पेशाब में जलन को कंट्रोल करता है। यूरिन में किसी भी तरह का इंफेक्शन परेशान करता है तो दिन में दो बार लौकी के जूस का सेवन करें।
किडनी फंक्शन में करता है सुधार
लौकी के जूस का सेवन करने से किडनी के फंक्शन में सुधार होता है। ये जूस बॉडी में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालता है। इस जूस का सेवन करने से किडनी अपना काम बेहतर तरीके से करती है।
मोटापा घटाने में है असरदार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करें। फाइबर रिच और लौ कैलोरी ये जूस भूख को कंट्रोल करता है और फैट को बर्न करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से आपका वजन तेजी से घटता है।
- Oracle layoffs news : ओरेकल ने फिर दिए छंटनी के संकेत
- Amaravati Capital Bill : राज्यसभा में अमरावती बिल पास
- Stock market today : भारी गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार
- Yuvraj singh apology : धोनी और कपिल से युवराज की माफी
- Heritage : तेलंगाना में प्राचीन मानव अंतिम संस्कार स्थल की खोज हुई, ऐतिहासिक धरोहर का प्रमाण