తెలుగు | Epaper

Bollywood: अफवाहों के बीच रेस्टोरेंट में स्पॉट किए गए कार्तिक और श्रीलीला

digital
digital
Bollywood: अफवाहों के बीच रेस्टोरेंट में स्पॉट किए गए कार्तिक और श्रीलीला

फ्लोरल आउटफिट में दिखीं अभिनेत्री

अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और साउथ सुंदरी श्रीलीला (Shreeleela) की डेटिंग की अफवाहें लंबे समय से बॉलीवुड गलियारों में गूंज रही है। वैसे तो दोनों अनुराग बसु की आने वाली फिल्म में साथ काम कर रहे हैं, लेकिन खबर है कि साथ काम करते-करते दोनों प्यार में पड़ गए हैं। बीती रात दोनों को बांद्रा के एक ही रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। दोनों ने भले ही रेस्टोरेंट में साथ एंट्री या एग्जिट ना किया हो, लेकिन डेटिंग की अफवाहों को आग जरूर मिल गई है।
कार्तिक और श्रीलीला को कल रात बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। अभिनेत्री फ्लोरल आउटफिट में दिखीं, जबकि अभिनेता ने नीली शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी।

कार्तिक ने मीडिया से बनाया दूरी

श्रीलीला ने कैमरों के सामने तस्वीरें खिंचवाईं, लेकिन कार्तिक ने उनसे दूरी बनाए रखी। कार्तिक और श्रीलीला को एक साथ देखा गया, फिर भी उन्होंने तस्वीरों के लिए एक साथ पोज देने से परहेज किया। वे एक साथ बाहर भी नहीं निकले। पहले श्रीलीला वहां से चली गईं और फिर कार्तिक रेस्तरां से बाहर निकले। कार्तिक आर्यन और साउथ की एक्ट्रेस श्रीलीला के डेटिंग की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। ये अफवाहें तब और तेज हो गईं जब दोनों को अनुराग बसु की आने वाली रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म की शूटिंग के दौरान और उसके बाहर भी साथ देखा गया।

कार्तिक

ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री को दे रही हवा

हाल ही में उन्हें मुंबई में डिनर करते हुए भी स्पॉट किया गया, जिससे अटकलें और बढ़ गईं। कार्तिक आर्यन द्वारा श्रीलीला के जन्मदिन पर एक चुलबुला पोस्ट शेयर करना और उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी इन अफवाहों को हवा दे रही है। इसके अलावा, कार्तिक की मां की डॉक्टर बहू वाली टिप्पणी को भी कुछ लोगों ने श्रीलीला से जोड़ा। हालांकि, दोनों अभिनेताओं ने अभी तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन फैंस उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ उनके ऑफ-स्क्रीन रिश्ते पर भी नज़र रख रहे हैं। कार्तिक और श्रीलीला को कल रात बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। अभिनेत्री फ्लोरल आउटफिट में दिखीं, जबकि अभिनेता ने नीली शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी।

Read More : Relationship: ब्रेकअप के बाद इन्सान नहीं, एआई बन रहा सहारा

अजित को महिंद्रा की BE6 SUV गिफ्ट

अजित को महिंद्रा की BE6 SUV गिफ्ट

‘नाटू नाटू’ कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित को वैश्विक सराहना

‘नाटू नाटू’ कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित को वैश्विक सराहना

66 की उम्र में नीना गुप्ता प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस ने दी सफाई

66 की उम्र में नीना गुप्ता प्रेग्नेंट? एक्ट्रेस ने दी सफाई

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का बड़ा बयान

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का बड़ा बयान

8 साल सहा, अब नहीं सहूंगी- रश्मिका मंदाना की सख्त चेतावनी

8 साल सहा, अब नहीं सहूंगी- रश्मिका मंदाना की सख्त चेतावनी

Entertainment- पति से अलग रह रही हूं, पर रिश्ते में कोई दरार नहीं- दिव्या अग्रवाल

Entertainment- पति से अलग रह रही हूं, पर रिश्ते में कोई दरार नहीं- दिव्या अग्रवाल

Mumbai- अभिनेताओं को किरदार के लिए तैयारी का समय मिलना चाहिए- सुप्रिया पाठक

Mumbai- अभिनेताओं को किरदार के लिए तैयारी का समय मिलना चाहिए- सुप्रिया पाठक

कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी

कुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी

बॉयफ्रेंड संग भागी मोनालिसा, पुलिस से मांगी सुरक्षा

बॉयफ्रेंड संग भागी मोनालिसा, पुलिस से मांगी सुरक्षा

अक्षय कुमार पर कुछ तो रहम करो रणवीर सिंह

अक्षय कुमार पर कुछ तो रहम करो रणवीर सिंह

कम बजट की फिल्म ने मचाया तहलका

कम बजट की फिल्म ने मचाया तहलका

कैसी है यह ग्रामीण ड्रामा फिल्म

कैसी है यह ग्रामीण ड्रामा फिल्म

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870