తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : महाराष्ट्र में सात महीने में 14 लाख मतदाता बढ़े, दलों को कोई आपत्ति नहीं

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : महाराष्ट्र में सात महीने में 14 लाख मतदाता बढ़े, दलों को कोई आपत्ति नहीं

मुंबई, । लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान छह महीने में महाराष्ट्र (Maharashtra) में मतदाताओं की संख्या में हुई बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष जहां लगातार सवाल उठाता रहा है, वहीं विधानसभा चुनाव के सात महीने बाद राज्य में मतदाताओं (Voter) की संख्या में 14 लाख 71 हजार 507 मतदाता और जुड़ गए हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर आगामी स्थानीय निकाय चुनावों पर पड़ेगा।

विपक्ष ने अब तक नहीं जताई आपत्ति

हालांकि, मतदाताओं की इस बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष ने अभी तक चुनाव आयोग (Election Commission) के समक्ष कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। स्थानीय निकाय चुनावों के लिए चुनाव आयोग द्वारा 1 जुलाई, 2025 तक अद्यतन की गई मतदाता सूची का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

नवंबर 2024 से जून 2025 तक आंकड़े

मिली जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर 2024 से 30 जून 2025 के बीच मतदाताओं की संख्या 9 करोड़ 70 लाख 25 हज़ार 119 से बढ़कर 9 करोड़ 84 लाख 96 हज़ार 626 हो गई है। इसमें कुल 18 लाख 80 हज़ार 553 नए मतदाता पंजीकृत हुए, जबकि 4 लाख 9 हज़ार 46 पुराने मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। इससे अंतिम वृद्धि 14 लाख 71 हज़ार 507 मतदाताओं की हुई है।

नए मतदाताओं में निवास परिवर्तन भी बड़ा कारण

बताया जा रहा है कि नए मतदाताओं में से 1.96 लाख मतदाता निवास परिवर्तन, यानी दूसरी जगह जाने के कारण पंजीकृत हुए हैं। इसमें पुणे (32,031), ठाणे (27,386) और मुंबई उपनगरीय (25,831) जिलों का बड़ा हिस्सा है।

स्थानीय निकाय चुनावों में नई सूची होगी आधार

राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, पहले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल की गई मतदाता सूची का ही इस्तेमाल करने की योजना थी। लेकिन बाद में अंतिम तिथि 1 जुलाई तय की गई। मतदाता पंजीकरण जारी है। फिलहाल, स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 1 जुलाई तक की सूची का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

Read More :

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870