తెలుగు | Epaper

Weather : झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, वज्रपात से 10 लोगों की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather : झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, वज्रपात से 10 लोगों की मौत

झारखंड में शुक्रवार को रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई. इस दौरान वज्रपात से 10 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 19 लोग घायल हो गए. 19 से 22 जुलाई तक राज्य में हल्की बारिश (Light Rain) के आसार हैं. मौसम विभाग ने 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश के संकेत दिए हैं. फिलहाल मानसून कमजोर पड़ गया है. लगातार बारिश से लोगों को निजात मिली है. इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.

रांची-झारखंड (Ranchi- Jharkhand) में फिलहाल मानसून कमजोर पड़ गया है. लगातार बारिश से लोगों को निजात मिली है. इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. दोपहर बाद कहीं-कहीं एक या दो बार मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की तथा मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. शुक्रवार को रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई. इस दौरान वज्रपात ने कहर ढाया. राज्य में 10 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 19 लोग घायल हो गए. 19 से 22 जुलाई तक राज्य में हल्की बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने 23 और 24 जुलाई को राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में भारी बारिश (Heavy Rain) के संकेत दिए हैं.

रांची में सर्वाधिक 25 मिमी हुई बारिश

झारखंड में शुक्रवार को सबसे अधिक राजधानी रांची में 25 मिमी बारिश हुई. पूर्वी सिंहभूम ने 48 दिनों में ही मानसून अवधि ( एक जून से 30 सितंबर) की 1023 मिमी बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम में 1024.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी, जबकि सामान्य वर्षापात 408.9 मिमी है.

वज्रपात से 10 की मौत, 19 घायल

झारखंड में वज्रपात से शुक्रवार को 10 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 19 लोग घायल हो गए. गिरिडीह के तिसरी स्थित कटकोको गांव में 38 वर्षीय रमेश टुडू की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गए. चांडिल के नीमडीह के बामनी गांव में वज्रपात से भूदेव महतो (61 वर्ष) की मौत हो गयी. बालूमाथ के अंतर्गत झाबर गांव के सुइयांटोली निवासी आनंद उरांव की भी वज्रपात से मौत हो गयी है. गुमला जिले के घाघरा के नाथपुर गांव निवासी भैयाराम उरांव (67) की मौत वज्रपात से हो गयी. रांची के अनगड़ा की हेसल पंचायत के मंझिलाटोली में वज्रपात से सीता देवी (44 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि उसकी पुत्री आशा कुमारी (22 वर्ष) झुलस गयी.

ठनका गिरने से इनकी भी हो गयी मौत

बरकट्ठा के प्रयाग यादव (50 वर्ष) और जसीमा खातून (62 वर्ष) की वज्रपात से मौत हो गयी. इसके अलावा 16 लोग घायल हो गये. गिरिडीह के जमुआ प्रखंड की पंचायत धर्मपुर के श्यामसिंह नावाडीह में धान रोपने के दौरान वज्रपात से मंसूर अंसारी की 42 वर्षीया पत्नी बिलवा खातून की मौत हो गयी. हजारीबाग के चौपारण में करिश्मा देवी (28 वर्ष) की वज्रपात से मौत हो गयी. सरैयाहाट के थानदारी गांव में ठनका गिरने से उषा देवी (20 वर्ष) की मौत हो गयी.

वज्रपात की परिभाषा क्या है?

वज्रपात, जिसे आकाशीय बिजली भी कहा जाता है, एक प्राकृतिक घटना है जिसमें बादलों के बीच या बादल और जमीन के बीच बिजली का तीव्र डिस्चार्ज होता है। यह घटना आमतौर पर गरज के साथ तूफ़ान के दौरान होती है, जिसमें तेज़ हवाएं, भारी बारिश और ओले गिरते हैं। 

वज्रपात किसे कहते हैं?

बिजली का तूफ़ान, जिसे बिजली का तूफ़ान या बिजली का तूफ़ान भी कहा जाता है, एक तूफ़ान है जिसकी विशेषता बिजली की उपस्थिति और पृथ्वी के वायुमंडल पर उसके ध्वनिक प्रभाव से होती है, जिसे गड़गड़ाहट कहा जाता है। अपेक्षाकृत कमज़ोर तूफ़ानों को कभी-कभी थंडरशॉवर कहा जाता है। गरज वाले तूफ़ान क्यूम्यलोनिम्बस बादलों में आते हैं।

Read more : 125 यूनिट फ्री बिजली का सबकुछ हो गया क्लियर, कितना आएगा बिल

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Bihar Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कल 25 जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Bihar Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कल 25 जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Weather- मनाली में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

Weather- मनाली में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

USA- अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 30 की मौत, 10 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

USA- अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 30 की मौत, 10 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

Weather- पहाड़ों में बर्फबारी का कहर, दिल्ली-यूपी ठिठुरे; पंजाब-हरियाणा में बारिश अलर्ट

Weather- पहाड़ों में बर्फबारी का कहर, दिल्ली-यूपी ठिठुरे; पंजाब-हरियाणा में बारिश अलर्ट

Weather- शिमला-मनाली में बर्फबारी, चंबा में बारिश से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

Weather- शिमला-मनाली में बर्फबारी, चंबा में बारिश से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

Weather- ठंड के बीच बदलेगा मौसम, यूपी सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather- ठंड के बीच बदलेगा मौसम, यूपी सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Bihar Weather- बिहार के 13 जिलों में आज कोहरा, 20 के बाद बढ़ेगी ठंड

Bihar Weather- बिहार के 13 जिलों में आज कोहरा, 20 के बाद बढ़ेगी ठंड

मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का कहर

मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का कहर

Weather- शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली में सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, पारा 2.9 डिग्री पहुंचा

Weather- शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली में सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें, पारा 2.9 डिग्री पहुंचा

Weather- कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें लेट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Weather- कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें लेट, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870