తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Health- रात में मखाना-दूध का सेवन बेहद फायदेमंद

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Health- रात में मखाना-दूध का सेवन बेहद फायदेमंद

नई दिल्ली। रात के समय मखाने और दूध का मिश्रण लेने को आयुर्वेद में अत्यंत लाभकारी माना गया है। ठंड के दिनों में यह मिश्रण शरीर को पोषण देता है और मस्तिष्क को शांति प्रदान करता है। मखाना और दूध दोनों में भरपूर कैल्शियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट (Antioxident) पाए जाते हैं।

तनाव कम करने और नींद सुधारने में मदद

ये गुण शरीर को ताकत देने के साथ-साथ तनाव कम करने और नींद बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। दूध मखाने (Milk Makhana) के पोषक तत्वों को शरीर में गहराई तक पहुंचाता है। इसे तैयार करने के लिए सोने से एक घंटे पहले दूध में एक मुट्ठी मखाने डालकर उबालें और एक हरी इलायची मिलाएं। गुनगुना होने पर सेवन करें।

हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद

मखाने में सूजन कम करने और हड्डियों को मजबूत बनाने की क्षमता होती है। इसके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द और हड्डियों की कमजोरी में सुधार आता है।

मस्तिष्क के लिए विशेष रूप से लाभकारी

यह मिश्रण मानसिक शांति प्रदान करता है और मेलाटोनिन (Melatonin) हार्मोन के उत्पादन में मदद करता है, जिससे रात में गहरी और आरामदायक नींद आती है।

स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए वरदान

आयुर्वेद में इसे वृष्य औषधि माना गया है। यह यौन शक्ति बढ़ाने, कमजोरी दूर करने और आंखों की थकान कम करने में सहायक है।विशेष रूप से स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए यह अत्यंत फायदेमंद है—यह कैल्शियम की कमी पूरी करता है और दूध के उत्पादन को बढ़ावा देता है।

सर्दियों में बड़ी शक्ति का स्रोत

सर्दियों में रात को मखाने और दूध का सेवन शरीर, हड्डियों और मस्तिष्क को गहरा पोषण देता है। यह नींद को सुधारने के साथ-साथ पूरे शरीर को ऊर्जा और संतुलन प्रदान करता है।

Read More :

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

रागी थोपा की आसान रेसिपी

रागी थोपा की आसान रेसिपी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870