తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Health-कमर दर्द व रीढ़ की जकड़न में अधोमुख श्वानासन फायदेमंद

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Health-कमर दर्द व रीढ़ की जकड़न में अधोमुख श्वानासन फायदेमंद

नई दिल्ली। लंबे समय तक काम करना, गलत बैठने की आदत और व्यस्त दिनचर्या (Busy Routine) के कारण आज कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी में जकड़न, थकान, तनाव और अनिद्रा जैसी परेशानियां आम हो गई हैं। ऐसी समस्याओं में राहत पाने योगासन और सही खानपान से शरीर और मन दोनों को संतुलित रखा जा सकता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, अधोमुख श्वानासन या डाउनवर्ड फेसिंग डॉग (Downword facing Dog) पोज एक आसान और प्रभावी योगासन है, जिसे हर उम्र के लोग अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

अधोमुख श्वानासन करने की विधि

अधोमुख श्वानासन पूरे शरीर को एक साथ सक्रिय करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसे करने के लिए जमीन पर घुटनों और हथेलियों के बल बैठकर हाथों को कंधों के बराबर और घुटनों को कूल्हों के बराबर रखें। धीरे-धीरे शरीर को उल्टे ‘वी’ आकार में उठाएं और इस स्थिति में 20 से 30 सेकंड तक रहें।

मानसिक तनाव और थकान में राहत

इस अभ्यास के दौरान सिर की ओर बढ़ा हुआ रक्त प्रवाह मस्तिष्क तक ऑक्सीजन (Oxygen) पहुंचाता है, जिससे सिर दर्द, थकान और मानसिक तनाव कम होता है। यह चिंता, तनाव और अनिद्रा में भी लाभकारी होता है। नियमित अभ्यास से मन शांत और एकाग्र रहता है।

मांसपेशियों और रीढ़ की मजबूती

अधोमुख श्वानासन शरीर की मांसपेशियों, विशेषकर कंधों, बाहों, पीठ, पेट और पैरों को एक साथ मजबूत करता है। यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और लंबे समय तक बैठने से होने वाली जकड़न में राहत देता है। पेट पर हल्का दबाव पड़ने से पाचन तंत्र भी सक्रिय होता है, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याएँ कम होती हैं।

ऑफिस कर्मचारियों के लिए खास फायदेमंद

ऑफिस में घंटों बैठकर काम करने वाले लोग इस आसन को अपनाकर शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पा सकते हैं। यह शरीर को मजबूत और लचीला बनाकर रोजमर्रा की मेहनत और तनाव के बावजूद ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, अधोमुख श्वानासन को दिनचर्या में शामिल करना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद लाभदायक है।

Read More :

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

रागी थोपा की आसान रेसिपी

रागी थोपा की आसान रेसिपी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870