తెలుగు | Epaper

Sweet Watermelon Tips : मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sweet Watermelon Tips : मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

अंदर से निकलेगा लाल और मीठा

Sweet Watermelon Picking Tips: गर्मी आते ही तरबूज का सीजन आ जाता है। इन दिनों तरबूज मिल रहे हैं, लेकिन इस सीजन में कई बार कम मीठे तरबूज निकलते हैं। मीठा और लाल तरबूज खरीदने के लिए इन चिप्स को फॉलो कर लें।

Tarbooj Buying Tips: गर्मियों के लिए तरबूज बेस्ट (Tarbooj) फल है। बाजार में इन दिनों तरबूज मिलने लगे हैं, लेकिन कई बार इस सीजन में मिलने वाले तरबूज स्वाद में फीके निकल आते हैं। बाहर से तरबूज बड़ा और पका हुआ लगता है लेकिन अंदर से सफेद और फीका निकल आता है। अब 2-3 किलो का पूरा फल खराब निकल आए तो दुख भी होता है। इसलिए मीठा तरबूज खरीदने के लिए कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करें। इससे आप घर मीठा तरबूज खरीदकर लाएंगे जो काटने पर अंदर से एकदम लाल निकलेगा। मीठा तरबूज खरीदने के लिए आप इन बातों पर जरूर गौर करें

अन्य पढ़े: Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

कैसे चुनें मीठा तरबूज?

डंठल चेक करें- तरबूज खरीदने से पहले उसका डंठल जरूर चेक कर लें। अगर तरबूज के डंठल वाली जगह पर पीला रंग जैसा दिखाई दे रहा है तो समझ लें कि तरबूज पूरी तरह पक गया है और उसके बाद ही तरबूज को तोड़ा गया है। ऐसे तरबूज रसीली, ज्यादा मीठे (sweet) और अंदर से लाल निकलते हैं। ये तरबूज के पकने की निशानी है।

रंग देखकर पता करें- तरबूज हरे रंग का होता है लेकिन जब वो अच्छी तरह से पका होता है तो तरबूज पर पीले रंग के पैच जैसे आने लगते हैं। ऐसा तरबूज ज्यादा हरे तरबूज से मीठा निकलता है। जब तरबूज खरीदने जाएं तो चेक कर लें कि हल्का पीला और हरा तरबूज ही है या नहीं।

बजाकर चेक करें- आपने नोटिस किया होगा कि तरबूज को दुकानदार बजाकर देखते हैं। आप भी इस ट्रिक को अपना सकते हैं। तरबूज को एक हाथ में लें और दूसरे हाथ से उसे बजाकर देखें। अगर खोखले जैसी आवाज आ रही है तो तरबूज मीठा, ज्यादा पानी वाला और ताजा है।

खुशबू से पता करें- तरबूज को हाथ में लेकर सूंघकर भी चेक करें। अगर मीठा तरबूज होगा तो अच्छी खुशबू आएगी। अगर ऐसे पता नहीं चल रहा है तो आप हल्की पीली धारियों वाला तरबूज खरीदें। ऐसे तरबूज ज्यादा मीठे निकलते हैं। एकदम हरा तरबूज खरीदने से बचना चाहिए। 

अन्य पढ़े:

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

रागी थोपा की आसान रेसिपी

रागी थोपा की आसान रेसिपी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870