National Nutrition Week : पोषण सप्ताह में डाइटिशियनों की खास सलाह

Read Time:  1 min
National Nutrition Week
National Nutrition Week
FONT SIZE
GET APP

1 से 7 सितंबर तक मनाया जा रहा है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

National Nutrition Week : हर साल भारत में 1 से 7 (september) सितंबर तक “राष्ट्रीय पोषण सप्ताह” मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है — लोगों को संतुलित आहार, पोषण के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना।

National Nutrition Week 2025: नेशनल न्यूट्रीशन वीक ( Nutrition Week ) हर साल 1 सितंबर से लेकर 7 सितंबर तक मनाया जाता है। इन दिनों का उद्देश्य सेहत और खानपान पर ध्यान देने का होता है। आजकल के लोग अपनी हेल्थ का काफी ज्यादा ध्यान रखते हैं। टाइम से खाना हो या एक्सरसाइज करना, रोजाना हर चीज रेगुलर करते हैं ताकि उनकी सेहत न खराब हो

इसके साथ ही कुछ तो ऐसे हैं जो अपने शरीर के प्रति बिलकुल ध्यान नहीं देते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आज से गलती करना बंद कर दें। वरना आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट द्वारा ऐसे एक कौन सी चीज है, जिसका रोजाना सेवन करने से सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है।

क्यों खाना चाहिए स्टार फ्रूट (कमरख)

National Nutrition Week

डाइटिशियन श्रेया गोयल ने बताया कि कमरख यानी स्टार फ्रूट में अच्छी मात्रा में विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। ये एक पौष्टिक फल है।

इसके साथ ही इसमें कम मात्रा में कैलोरी होती है जो कि शरीर को हाइड्रेट करने में काफी मदद करती है। डाइटिशियन के मुताबिक अमरक हार्ट के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

क्या स्टारफ्रूट खाना हानिकारक है?

यह मूल रूप से एशिया का है। इस फल को यह नाम इसलिए मिला क्योंकि इसे काटने पर यह तारे के आकार का हो जाता है। यह पीले या हरे रंग का हो सकता है और इसका स्वाद कड़वे से लेकर मीठे तक हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि स्टारफ्रूट खाने से किडनी की बीमारी वाले लोगों पर हानिकारक (विषाक्त) प्रभाव पड़ सकता है

स्टार फ्रूट खाने के क्या फायदे हैं?

इसका स्वाद मीठा और हल्का खट्टा होता है और यह विटामिन सी और कॉपर सहित कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। स्टार फ्रूट खाने से आपके शरीर की एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा में सुधार हो सकता है, सूजन के लक्षण कम हो सकते हैं और पाचन व हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है

स्टार फ्रूट ट्री का नाम क्या है?

कैरामबोला, जिसे स्टार फ्रूट भी कहा जाता है, एवरहोआ कैरामबोला नामक एक वृक्ष प्रजाति का फल है जो उष्णकटिबंधीय दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है। इस खाने योग्य फल के किनारों पर विशिष्ट धारियाँ (आमतौर पर 5-6) होती हैं। जब इसे क्रॉस-सेक्शन में काटा जाता है, तो यह एक तारे जैसा दिखता है, जिससे इसे स्टार फ्रूट कहा जाता है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।