తెలుగు | Epaper

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

नई दिल्ली । गर्भावस्था में सही और संतुलित पोषण गर्भस्थ शिशु के लिए नींव की तरह काम करता है, जो भविष्य में मां की ताकत और बच्चे के स्वस्थ विकास (Healthy Growth) की दिशा तय करता है। ऐसे में रोजाना आहार में कुछ विशेष फलों को शामिल करना बेहद लाभकारी माना गया है।

गर्भावस्था में पोषण का विशेष महत्व

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, गर्भवती महिलाओं के आहार में सेब, अनार, संतरा और केला जैसे फलों का होना जरूरी है, क्योंकि ये विटामिन, मिनरल्स (Minerals) और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

सेब बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता

सेब गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर करता है, कब्ज से राहत देता है और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। नियमित सेवन से बच्चे की ग्रोथ में भी सहायता मिलती है।

अनार बढ़ाता है हीमोग्लोबिन और ऊर्जा

अनार आयरन, फोलेट और विटामिन का बेहतरीन स्रोत है। यह हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) बढ़ाता है और एनीमिया का खतरा कम करता है। अनार का सेवन ऊर्जा बढ़ाता है, रक्त संचार में सुधार लाता है और मॉर्निंग सिकनेस तथा थकान से राहत दिलाता है। इसके पोषक तत्व बच्चे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संतरा मजबूत करता है इम्यून सिस्टम

संतरा विटामिन सी का सबसे प्राकृतिक और प्रभावी स्रोत माना जाता है। यह इम्यून सिस्टम मजबूत करता है, शरीर को संक्रमण से बचाता है और आयरन के अवशोषण में मदद करता है। संतरे में मौजूद फोलेट बच्चे के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के विकास के लिए आवश्यक है। साथ ही यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और गर्भावस्था के दौरान होने वाली क्रेविंग्स को भी नियंत्रित करता है।

अन्य पढ़े: Global Oil Crisis: वैश्विक तेल संकट

केला देता है तुरंत ऊर्जा और ताकत

केला गर्भावस्था में आने वाली कमजोरी, थकान और मांसपेशियों में होने वाले दर्द को दूर करने में मदद करता है। पोटैशियम, फाइबर और विटामिन बी6 से भरपूर केला ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखता है, पाचन बेहतर करता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। यह आसानी से पच जाने वाला फल होने के कारण गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद उपयुक्त है। इन सुपरफ्रूट्स को नियमित रूप से डाइट में शामिल करने से मां और शिशु दोनों को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं।

Read More :

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

रागी थोपा की आसान रेसिपी

रागी थोपा की आसान रेसिपी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health- फास्ट फूड सेहत के लिए गंभीर खतरा

Health- फास्ट फूड सेहत के लिए गंभीर खतरा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870