आईआईटी रूरकी ने जारी की प्राविजनल-की
देशभर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT में इंजीनियरिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित JEE Advanced 2026 परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। इस साल परीक्षा आयोजित करने वाले IIT Roorkee ने आज यानी 25 मई, सोमवार को JEE Advanced 2026 की प्राविजनल आंसर-की आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है।
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपनी आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले 21 मई को IIT Roorkee ने उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट्स भी कैंडिडेट पोर्टल पर उपलब्ध करा दी थीं।
ऐसे डाउनलोड करें JEE Advanced 2026 Answer Key
आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि (DOB) और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तैयार रखना होगा। इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट JEE Advanced Official Website पर जाएं।
- होमपेज पर दिखाई दे रहे “JEE Advanced Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- सभी डिटेल्स सबमिट कर कैंडिडेट पोर्टल में लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर Paper 1 और Paper 2 की आंसर-की PDF खुल जाएगी।
- भविष्य के लिए PDF डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
अन्य पढ़े: Bihar Police 2026- बिहार पुलिस में एएसआई भर्ती का मौका, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू
आपत्ति दर्ज कराने का मौका
अगर किसी उम्मीदवार को प्राविजनल आंसर-की में कोई गलती दिखाई देती है तो उसके लिए ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के जरिए जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।
ऑब्जेक्शन विंडो 25 मई से 26 मई तक ही खुली रहेगी। तय समय सीमा के बाद भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने साफ किया है कि केवल आधिकारिक पोर्टल के जरिए भेजी गई आपत्तियां ही स्वीकार की जाएंगी।
इस प्राविजनल-की की मदद से छात्र अपनी रिस्पॉन्स शीट मिलाकर संभावित स्कोर का अनुमान भी लगा सकते हैं।
JEE Advanced 2026 महत्वपूर्ण तारीखें
| इवेंट | तारीख |
|---|---|
| रिस्पॉन्स शीट जारी | 21 मई 2026 |
| प्राविजनल आंसर-की जारी | 25 मई 2026 |
| ऑब्जेक्शन विंडो | 25 मई से 26 मई 2026 तक |
अन्य पढ़े: