తెలుగు | Epaper

WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

Anuj Kumar
Anuj Kumar
WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

सैन फ्रांसिस्को । WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर ग्रुप मैसेज हिस्ट्री रोलआउट (New feature Group Message History rollout) किया है। यह खास तौर पर उन ग्रुप्स के लिए फायदेमंद है, जहां नए मेंबर्स अक्सर जोड़े जाते हैं और उन्हें पहले की बातचीत समझने में दिक्कत होती है।

नए मेंबर्स को मिलेगा पुरानी चैट का एक्सेस

अब तक जब कोई नया मेंबर ग्रुप (Member Group) में आता था, तब वह केवल अपने जुड़ने के बाद भेजे गए मैसेज ही देख पाता था। इससे ग्रुप की बातचीत का फ्लो टूट जाता था और पुराने मैसेज मैन्युअली फॉरवर्ड करने पड़ते थे। इस नए फीचर की मदद से नए मेंबर उन मैसेजेस को भी देख सकते हैं, जो उनके आने से पहले भेजे गए थे, जिससे ग्रुप ऑनबोर्डिंग आसान होगी और बार-बार “क्या चल रहा है?” पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एडमिन के पास रहेगा पूरा कंट्रोल

ग्रुप एडमिन तय कर सकते हैं कि नए मेंबर के साथ पुरानी चैट हिस्ट्री शेयर करनी है या नहीं। इसके अलावा, वे यह भी चुन सकते हैं कि कितने मैसेज शेयर किए जाएं। शुरुआत के लिए करीब 25 मैसेज का विकल्प है। यह सेटिंग प्रोफेशनल, कम्युनिटी या पर्सनल ग्रुप्स की जरूरत के अनुसार कस्टमाइज की जा सकती है।

अन्य पढ़े: Bengaluru : बेंगलुरु में महिला टेक्नीशियन की हत्या का सनसनीखेज मामला

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन रहेगा बरकरार

Meta के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप इस फीचर को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बता रहा है। मतलब, नए मेंबर के साथ साझा किए गए मैसेज केवल ग्रुप के अंदर ही रहेंगे और किसी बाहरी यूजर को नहीं दिखेंगे। कंपनी ने साफ किया है कि इससे उसके एन्क्रिप्शन सिस्टम में कोई बदलाव नहीं आया है। जब भी किसी नए मेंबर के साथ पुरानी मैसेज हिस्ट्री शेयर की जाएगी, ग्रुप के सभी मेंबर्स को नोटिफिकेशन मिलेगा। शेयर किए गए मैसेज में टाइमस्टैम्प और सेंडर की जानकारी भी दिखाई देगी। इसके अलावा, यह हिस्ट्री सामान्य चैट से अलग दिखेगी, ताकि यूजर्स को भ्रम न हो। फीचर का ग्लोबल रोलआउट शुरू हो चुका है और जल्द ही एंड्रॉयड व आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे अपना व्हाट्सएप अपडेट रखें, ताकि नई सुविधा का लाभ उठा सकें।

Read More :

WhatsApp Web-यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, वॉट्सऐप वेब में आएगा कॉलिंग फीचर

WhatsApp Web-यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, वॉट्सऐप वेब में आएगा कॉलिंग फीचर

AI- 2027 तक भारत का एआई टैलेंट बेस होगा दोगुना

AI- 2027 तक भारत का एआई टैलेंट बेस होगा दोगुना

Open AI-ओपनएआई ने लॉन्च किया एआई ब्राउज़र एटल्स

Open AI-ओपनएआई ने लॉन्च किया एआई ब्राउज़र एटल्स

WhatsApp-नया फीचर अब स्टेटस पर सीधे भेज सकेंगे रिएक्शन स्टिकर

WhatsApp-नया फीचर अब स्टेटस पर सीधे भेज सकेंगे रिएक्शन स्टिकर

अब फोटो से वीडियो बनाना संभव-मस्क ने साझा की नई तकनीक की डिटेल्स

अब फोटो से वीडियो बनाना संभव-मस्क ने साझा की नई तकनीक की डिटेल्स

Android 16 आधारित नया अपडेट विवरण

Android 16 आधारित नया अपडेट विवरण

 युवाओं में तेजी से बढ़ रही इंटरनेट की लत, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा

 युवाओं में तेजी से बढ़ रही इंटरनेट की लत, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा

एआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर में 50 हजार नौकरियां जोखिम में

एआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर में 50 हजार नौकरियां जोखिम में

गूगल एआई में बड़ा अपडेट अब सात नई भारतीय भाषाओं में करेगा काम

गूगल एआई में बड़ा अपडेट अब सात नई भारतीय भाषाओं में करेगा काम

टिकटॉक जैसी फीड वाला ऐप आ रहा

टिकटॉक जैसी फीड वाला ऐप आ रहा

हर जरूरत का साथी बनता जा रहा है चैटजीपीटी

हर जरूरत का साथी बनता जा रहा है चैटजीपीटी

व्हाट्सऐप ने लॉन्च किए 6 नए फीचर्स, यूज़र्स के लिए बने आसान

व्हाट्सऐप ने लॉन्च किए 6 नए फीचर्स, यूज़र्स के लिए बने आसान

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870