తెలుగు | Epaper

Bihar : नवादा में तालाब में डूबने से 4 लोगों की गई जान

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar : नवादा में तालाब में डूबने से 4 लोगों की गई जान

बिहार के नवादा जिले में बुधवार को करमा पूजा (Karma Pooja) के दौरान तालाब में डूबने से तीन किशोरी और एक महिला की मौत हो गई। यह घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दतरौला गांव में हुई। मृतकों की पहचान पंचायत समिति सदस्य कृष्ण पासवान की बेटियां अनामिका कुमारी (12) और पूजा कुमारी (18), शंभु पासवान की पत्नी ज्योति देवी (28) और उनकी बेटी खुशबू कुमारी (11) के रूप में हुई है। वहीं, राजेंद्र पासवान की बेटी प्रियंका कुमारी को गंभीर हालत में इलाज के लिए नवादा (Nawada) रेफर किया गया।

पूजा-अर्चना के दौरान हुआ हादसा

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) निशु मलिक ने बताया कि करमा पूजा के अवसर पर स्नान करने के दौरान गहराई का अंदाजा न लग पाने से सभी पानी में डूब गईं। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

गांव में छाया मातम

हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जिला प्रशासन ने आगे की सभी कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

करमा पूजा का महत्व

गौरतलब है कि झारखंड, बिहार और आसपास के राज्यों में करमा पूजा बड़े उत्साह से मनाई जाती है। यह त्योहार उर्वरता, समृद्धि और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता है।

Read More :

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भ्रूण लेकर पहुंचा व्यक्ति

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भ्रूण लेकर पहुंचा व्यक्ति

LPG पर मोदी की समीक्षा, उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

LPG पर मोदी की समीक्षा, उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

शादी के 3 महीने बाद विवाहिता की मौत

शादी के 3 महीने बाद विवाहिता की मौत

प्यार की खातिर रिजवाना ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम पूजा मिला

प्यार की खातिर रिजवाना ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम पूजा मिला

Bihar- सुपौल में सीएम नीतीश ने 570 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Bihar- सुपौल में सीएम नीतीश ने 570 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

3 बार जहर देने के बाद भी बच गई पत्नी

3 बार जहर देने के बाद भी बच गई पत्नी

WB- बेलूर मठ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, बोले– शांतिपूर्ण होगा चुनाव

WB- बेलूर मठ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त, बोले– शांतिपूर्ण होगा चुनाव

Jaipur- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात

Jaipur- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात

Bihar- टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पटना में ईशान किशन का भव्य स्वागत

Bihar- टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद पटना में ईशान किशन का भव्य स्वागत

National-गैस संकट पर विपक्ष का हमला, रामगोपाल यादव बोले– सच्चाई छिपा रही सरकार

National-गैस संकट पर विपक्ष का हमला, रामगोपाल यादव बोले– सच्चाई छिपा रही सरकार

Nepal- नेपाल में बालेंद्र शाह की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Nepal- नेपाल में बालेंद्र शाह की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870