देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की अगली यानी 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। आज, 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे के दौरान यह किस्त जारी करेंगे। इसके माध्यम से देशभर के किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए सहायता राशि भेजी जाएगी।
बिहार के किसानों को राहत
बिहार में 73 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग ₹1,467 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
सालाना सहायता राशि
इस योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को सालाना ₹6,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम तीन समान किस्तों में दी जाती है, यानी हर बार ₹2,000।
किस्त रुकने के कारण
कई बार किस्त रुक सकती है, इसके प्रमुख कारण हैं:
- e-KYC अधूरी होना
- आधार से बैंक खाता लिंक न होना
- DBT बंद होना
- भू-सत्यापन न होना
इसके अलावा नाम की स्पेलिंग, खाता नंबर या जमीन के रिकॉर्ड में त्रुटि जैसी छोटी गलतियों के कारण भी भुगतान रोका जा सकता है। किसान PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस ऑनलाइन (Status Online) चेक कर सकते हैं और पता कर सकते हैं कि किस्त क्यों रुकी है।
अन्य पढ़े: PM Modi- एलपीजी संकट पर पीएम मोदी की अपील- शांति रखें, घबराएं नहीं
पीएम किसान (PM Kisan) स्टेटस कैसे देखें:
- सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएँ।
- Farmers Corner पर क्लिक करें।
- Beneficiary Status ऑप्शन चुनें।
- आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
Read More :