Maharashtra-Mumbai : खुले गड्ढे में गिरकर 8 साल के बच्चे की मौत

Read Time:  1 min
मुंबई
मुंबई
FONT SIZE
GET APP

मुंबई के मलाड पूर्व में माउली बिल्डर के निर्माणाधीन खड्डे में गिरकर 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

महाराष्ट्र में मुंबई के मलाड पूर्व इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. कुरार विलेज क्षेत्र के अंबेवाड़ी स्थित चगन पटेल चाल में माउली बिल्डर (Mauli Builder) के खड्डे में डूबने से एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: USA- अमेरिका की सुरक्षा में सेंध, व्हाइट हाउस के ऊपर मंडराया ड्रोन

20 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे हुई

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे हुई, जब (Rajesh Maurya) दिव्यांश राजेश मौर्य नामक बच्चा खेलते समय अपनी गेंद माउली बिल्डर द्वारा निर्माण किए गए खड्डे से निकालने के लिए गया था. इसी दौरान वह पास में मौजूद पानी से भरे गहरे खड्डे में गिर गया. यह खड्डा माउली कंस्ट्रक्शन द्वारा खोदा गया था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बच्चे को बाहर निकाला गया और तुरंत उसे कांदिवली स्थित बीएमसी के भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।