जेल में शुरू हुई प्रेम कहानी
Viral Love Story : मध्य प्रदेश में एक अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सतना सेंट्रल जेल में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत रही फिरोजा खातून ने उसी जेल में उम्रकैद की सजा काट चुके धर्मेंद्र सिंह से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात जेल में हुई थी। वर्ष 2007 में एक काउंसलर हत्या मामले में धर्मेंद्र सिंह को उम्रकैद की सजा हुई थी। जेल में रहते हुए वह फिरोजा खातून के कामों में मदद करता था।
दोस्ती से प्यार तक का सफर
धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। 14 साल की सजा पूरी करने के बाद धर्मेंद्र सिंह वर्ष 2021 में जेल से रिहा हुआ। जेल से बाहर आने के बाद भी दोनों संपर्क में रहे। आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और 5 मई को छतरपुर जिले में विवाह कर लिया।
अन्य पढ़े: ‘अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हूं, ब्रेक नहीं लिया’- नीतू चंद्रा
परिवार की नाराजगी के बावजूद शादी
फिरोजा खातून और धर्मेंद्र सिंह अलग-अलग धर्मों से संबंध रखते हैं। इसी वजह से परिवार के कुछ लोगों ने इस शादी (Viral Love Story) का विरोध किया। इसके बावजूद दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित इस शादी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कुछ सदस्य भी शामिल हुए। पूर्व कैदी और महिला जेल अधिकारी की यह शादी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :