Kerala Congress : महिला विधायक को गले लगाने पर नेता पर विवाद

Read Time:  1 min
Kerala Congress
Kerala Congress
FONT SIZE
GET APP

कांग्रेस कार्यालय में विवादित घटना

Kerala Congress : केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटीकार्यालय में हुई एक घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता Cherian Philip का महिला विधायक बिंदु कृष्ण को सार्वजनिक रूप से गले लगाने की कोशिश करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना तिरुवनंतपुरम स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। कोल्लम सीट से जीतने के बाद बिंदु कृष्णा पार्टी दफ्तर पहुंची थीं, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

हाथ मिलाने की जगह गले लगाने की कोशिश

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बिंदु कृष्णा सभी का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रही थीं। इसी दौरान चेरीयन फिलिप उन्हें गले लगाने के लिए आगे आए। हालांकि बिंदु कृष्णा ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया था, लेकिन फिलिप ने दोबारा उन्हें गले लगाने की कोशिश की। इसके बाद विधायक उन्हें हटाकर आगे बढ़ गईं।

अन्य पढ़े: TVK की बैठक में बड़ा फैसला, विजय बने विधायक दल के नेता


सोशल मीडिया पर नाराजगी

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने चेरीयन फिलिप की कड़ी आलोचना की है। कई यूजर्स ने (Kerala Congress) उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि महिला जनप्रतिनिधियों को सम्मान मिलना चाहिए और सार्वजनिक मंचों पर इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। फिलहाल यह मामला केरल की राजनीति में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।