विपक्ष में बैठने को तैयार डीएमके
DMK News : एम. के. स्टालिन ने तमिलनाडु की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, डीएमके उसी के अनुसार विपक्ष में बैठेगी। स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएगी और सत्ता के लिए गलत रास्ता अपनाना डीएमके की परंपरा नहीं है।
विधायकों को दिया सख्त संदेश
सरकार गठन को लेकर जारी चर्चाओं के बीच स्टालिन ने पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं को अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य दल से प्रस्ताव आने पर भी सभी को पार्टी के फैसले का पालन करना होगा। किसी भी विधायक को व्यक्तिगत स्तर पर समर्थन देने की अनुमति नहीं होगी।
अन्य पढ़े: थलापति विजय की राजनीतिक जीत और ‘लेडी लक’ का साथ
तमिलनाडु में जारी राजनीतिक हलचल
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में Vijay की पार्टी टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। डीएमके (DMK News) को 59 और एआईएडीएमके को 47 सीटें मिली हैं। 234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में तमिलनाडु की राजनीति में अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :