रांची,। झारखंड के लातेहार जिले (Latehar District) में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस के पलट जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
घाटी में पलटी बारातियों की बस
पुलिस के अनुसार यह हादसा महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरसा बंगलाधारा घाटी (Bengladhara Ghati) में हुआ। बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बारात लेकर लातेहार के महुआडांड़ आ रही थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं।
अस्पताल में इलाज के दौरान बढ़ी मौतों की संख्या
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि लातेहार अस्पताल में इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि सदर अस्पताल में भी दो लोगों ने दम तोड़ दिया। गुमला के सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि नौ घायलों को गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया था, जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने दिए उपचार के निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लातेहार के उपायुक्त को घायलों को उचित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
घायलों का इलाज और रांची रेफर
एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने बताया कि
- 60 घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में
- 20 से अधिक घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि 32 गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है।
मृतकों की पहचान
प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है:
- रेशांति देवी (35)
- प्रेमा देवी (37)
- सीता देवी (45)
- सोनमती देवी (55)
- सुखना भुइयां (40)
- विजय भुइयां
लातेहार अस्पताल में मृत एक महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
Read Also : UAE- आज भारत आएंगे यूएई राष्ट्रपति नाहयान, रणनीतिक समझौतों पर फोकस
बस में थे करीब 90 यात्री, ब्रेक फेल होने का दावा
बस चालक ने बताया कि बस में करीब 90 यात्री सवार थे। अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने हैंडब्रेक और इंजन बंद कर बस रोकने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण नहीं कर सका और बस पलट गई।
Read More :