పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Gorakhpur : दो बच्चों के पिता ने करवाया जेंडर चेंज, परिवार हैरान

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: January 13, 2026 • 5:11 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पत्नी को दो साल तक नहीं लगी भनक

एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों के पिता ने जेंडर चेंज सर्जरी करवाई, लेकिन उसकी पत्नी को इसकी भनक तक दो साल तक नहीं लगी। परिवार सामान्य रूप से साथ रह रहा था और किसी को भी इस बड़े फैसले की जानकारी नहीं थी।

ऐसे खुला राज, सब रह गए सन्न

सच्चाई सामने आते ही मचा हड़कंप- काफी समय बाद जब किसी वजह से सच्चाई सामने आई, तो पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य स्तब्ध रह गए। पत्नी का कहना है कि उसे कभी अंदेशा भी नहीं हुआ कि उसका पति इतना बड़ा फैसला छुपाकर जी रहा है।

गोरखपुर के बांसगांव में दो बच्चों के पिता ने शादी के 7 साल बाद चोरी-छिपे अपना जेंडर बदलवा लिया. दो साल तक पत्नी को इस बारे में पता भी नहीं लगा. जब सच्चाई सामने आई तो वो कोर्ट पहुंची. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं विस्तार से…

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दो बच्चों के एक पिता ने गुपचुप तरीके से अपना लिंग परिवर्तन (Gender Change) करा लिया और महिला बन गया. विवाह के सात साल बाद जब पत्नी को इस बात की भनक लगी, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने आव देखा ना ताव, सीधे न्याय मांगने कोर्ट पहुंच गई. पत्नी ने इसे अपने साथ धोखा बताया है. पति से हर्जाने और न्याय की गुहार लगाई है

मामला बांसगांव क्षेत्र का है. पीड़ित पत्नी के अनुसार, उसकी शादी को सात साल हो चुके हैं और उनकी दो बेटियां भी हैं. पत्नी का आरोप है कि उसका पति दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत है, करीब दो साल पहले उसने दिल्ली जाकर अपना लिंग परिवर्तन करा लिया था, लेकिन इस बड़े फैसले की जानकारी परिवार को नहीं दी. हाल ही में जब पत्नी के हाथ मेडिकल दस्तावेज लगे, तब जाकर इस सनसनीखेज सच्चाई का खुलासा हुआ।

पति पर लगाए गंभीर आरोप

न्यायालय में दाखिल अपनी अर्जी में पत्नी ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्नी का कहना है कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार असामान्य था। वह अक्सर मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. आरोप है कि पति खुद तो अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाता था. साथ पत्नी को भी इसके लिए मजबूर करता था. पीड़ित पत्नी का दावा है कि पिछले वर्ष पति ने उसे बेरहमी से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद से वह अपने बच्चों के भविष्य को लेकर दर-दर भटक रही है।

अन्य पढ़े: Mathura News : ‘सांप ने काटा है…’ कहकर युवक ने मचाया हड़कंप

भरण-पोषण और हर्जाने की मांग

सच्चाई सामने आने के बाद पत्नी ने कोर्ट में भरण-पोषण और हर्जाने की मांग की है. वहीं, दूसरी ओर से पति ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है. पति के पक्ष से भी न्यायालय में अर्जी दाखिल की गई है. फिलहाल, कोर्ट दोनों पक्षों की दलीलें सुन रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पत्नी को सताई भविष्य की चिंता

पीड़िता का कहना है कि पति के इस कदम ने न केवल उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद कर दिया है, बल्कि उसकी दोनों मासूम बेटियों का भविष्य भी अधर में लटक गया है. वह अब कानूनी लड़ाई के जरिए अपने और अपने बच्चों के लिए हक की मांग कर रही है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #GorakhpurNews #GenderChange #ShockingCase #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.