Cabinet Meeting : मोदी सरकार की बड़ी बैठक, क्या होगा फैसला?

Read Time:  1 min
Cabinet Meeting
Cabinet Meeting
FONT SIZE
GET APP

आपात कैबिनेट बैठक

Cabinet Meeting : दिल्ली में कल केंद्र सरकार की कैबिनेट की आपात बैठक होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। आमतौर पर कैबिनेट की बैठक बुधवार को होती है, लेकिन इस बार अचानक बुलाई गई बैठक ने राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बढ़ा दी है।

अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा

हालांकि सरकार ने अभी तक आधिकारिक एजेंडा घोषित नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में हो रहे बदलाव इस बैठक का मुख्य मुद्दा हो सकते हैं। खासकर हॉर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने के बाद तेल आपूर्ति की स्थिति और उसके भारत की अर्थव्यवस्था पर असर को लेकर चर्चा हो सकती है।

अन्य पढ़े:  9 सीटों पर घोषणा, राजनीतिक हलचल तेज

अगली राजनीतिक रणनीति

हाल ही में लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान (Cabinet Meeting) संशोधन बिल पास नहीं हो सका। इसके बाद सरकार की आगे की रणनीति पर भी इस बैठक में चर्चा होने की संभावना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष की रणनीति का जवाब देने और संशोधन के साथ नया बिल लाने पर मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श कर सकते हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।