Latest News : इंदौर में लिव-इन में रह रही महिला कॉन्स्टेबल का सुसाइड

Read Time:  1 min
इंदौर
इंदौर
FONT SIZE
GET APP

लिव-इन रिलेशन में रह रही थी बिहार की कॉन्स्टेबल

  • पीड़िता इंदौर में पदस्थ महिला कॉन्स्टेबल थी।
  • मूल रूप से वह बिहार की रहने वाली थी।

सुसाइड की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप

  • कमरे में शव मिलने के बाद जांच शुरू की गई।
  • फोरेंसिक टीम और थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।

इंदौर के एरोड्रम इलाके में रहने वाली एक महिला कॉन्स्टेबल ने (constable) सुसाइड कर लिया। वह डीआरपी लाइन में तैनात थी। बुधवार देर रात जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक घटना शुभम नगर की है। यहां रहने वाली (Priya Yadav) प्रिया यादव (28) ने अपने घर में फांसी लगाई। सूचना के बाद अफसर मौके पर पहुंचे। प्रिया यादव मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली थी। वह इंदौर डीआरपी लाइन में तैनात थी

बताया जा रहा है कि पति अमित कुमार की मौत के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। पति की मौत के बाद से ही वह तनाव में थीं।

अन्य पढ़ें: सोनिया गांधी का सवाल- वायु प्रदूषण से बुजुर्ग परेशान, सरकार कदम उठाए

लिव-इन पार्टनर से हुई थी कहासुनी

ट्रैफिक थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल कवींद्र यादव के साथ वह पिछले तीन साल से रह रही थी। कवींद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों लिव-इन में रह रहे थे। रात में वह खाना खाकर टहलने गया, इसी दौरान प्रिया ने फांसी लगा ली। रात में कवींद्र ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

कवींद्र ने यह भी बताया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। हालांकि इसी बात को लेकर उनके बीच मे किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

क्या इंदौर एक 7 सितारा शहर है?

इस बीच, राज्य सरकार ने बताया कि इस साल मध्य प्रदेश के 203 शहरों और कस्बों को स्टार रेटिंग प्रमाणपत्र मिले हैं, जो पिछले साल के 157 शहरों की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। सर्वेक्षण में भोपाल, इंदौर, जबलपुर को 7 स्टार रैंक , देवास, रीवा और सतना को 5 स्टार रैंक मिली है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।