NEET UG Paper : नीट पेपर लीक मामले में आरोपी को सीबीआई कस्टडी

Read Time:  1 min
NEET UG Paper
NEET UG Paper
FONT SIZE
GET APP

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की कार्रवाई

NEET UG Paper : देशभर में चर्चा का विषय बने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले में गिरफ्तार शुभम खैरनार को सीबीआई ने बुधवार को मुंबई की किला कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को दो दिन की ट्रांजिट कस्टडी में भेज दिया। अब उसे गुरुवार को दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा।

कई आरोपियों की तलाश जारी

सीबीआई ने अदालत को बताया कि मामले से जुड़े कई अन्य लोगों की पहचान अभी बाकी है और उनसे पूछताछ के लिए आरोपी की कस्टोडियल इंटरोगेशन जरूरी है। अदालत ने सीबीआई की दलीलों को स्वीकार करते हुए दो दिन की ट्रांजिट कस्टडी मंजूर कर दी।

मंदिर जाते समय हुई गिरफ्तारी

सीबीआई ने शुभम खैरनार को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार वह मंदिर जाने के दौरान पकड़ा गया। जांच एजेंसी ने बताया कि उसने पहचान छिपाने के लिए अपने बाल कटवा लिए थे। हालांकि पुरानी तस्वीरों और तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी पहचान कर ली गई।

10 लाख में खरीदा, 15 लाख में बेचा

सीबीआई के अनुसार नासिक निवासी 30 वर्षीय शुभम खैरनार बीएएमएस का छात्र है। उसने पुणे के एक आरोपी से लीक हुआ प्रश्नपत्र 10 लाख रुपये में खरीदा और बाद में हरियाणा के एक खरीदार को 15 लाख रुपये में बेच दिया। इस सौदे में उसे 5 लाख रुपये का फायदा हुआ।

अन्य पढ़े: तेल कंपनियों पर ‘ग्लोबल एनर्जी शॉक’ की मार

कई राज्यों तक फैला पेपर लीक

जांच एजेंसियों के अनुसार यह लीक महाराष्ट्र से हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, बिहार और केरल तक फैल गया। (NEET UG Paper) इस मामले ने देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में शामिल नीट की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एनटीए ने परीक्षा रद्द की

3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा में देशभर से 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रश्नपत्र लीक के आरोप सामने आने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा रद्द कर दी।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।