Mumbai News : भांडुप में तेज रफ्तार बस ने मचाया हड़कंप

Read Time:  1 min
भांडुप
भांडुप
FONT SIZE
GET APP

Mumbai Bus Accident Video: मुंबई के भांडुप इलाके में हुए बस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई है. 10 लोग घायल हैं. अब हादसे का एक वीडियो सामने आया है. इसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे बस ने भीड़ को रौंद डाला।

मुंबई के भांडुप इलाके (Mumbai) में हुए बस हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

सड़क पर खड़े लोगों पर चढ़ी बस

अचानक बेकाबू हुई गाड़ी, मची अफरा-तफरी- वीडियो में देखा जा सकता है कि बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों की ओर बढ़ जाती है।

मुंबई के भांडुप इलाके (Bhandup West Railway) में सोमवार रात को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. भांडुप वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास रात करीब 9:35 बजे बेस्ट की एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों की भीड़ में जा घुसी. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. अब इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जो कि घटनास्थल के पास एक दुकान की है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे बस भीड़ पर चढ़ गई

अन्य पढ़े: RBI bond auction : RBI 32 हजार करोड़ के सरकारी बॉन्ड्स की नीलामी करेगा

फुटेज में कुछ लोग जान बचाने के लिए तेजी से दुकान के अंदर भागते नजर आए. वहीं कुछ लोगों की किस्मत इतनी अच्छी नहीं थी कि वो कहीं भाग पाते. वो चंद सेकेंड में बस की चपेट में आ गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार का माहौल बन गया।

14 लोग बस की चपेट में आए

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 14 पैदल यात्री बस की चपेट में आए थे. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश में जुटे हैं।

बस दुर्घटना होने पर क्या करना चाहिए?

अधिकारियों से संपर्क करें : दुर्घटना की सूचना देने के लिए पुलिस को कॉल करें। बीमा और कानूनी उद्देश्यों के लिए पुलिस रिपोर्ट महत्वपूर्ण हो सकती है। घटनास्थल का दस्तावेजीकरण करें : यदि संभव हो, तो दुर्घटना स्थल, अपनी चोटों और किसी भी क्षति की तस्वीरें लें। बस नंबर, रूट और ड्राइवर की जानकारी नोट करें।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।