बीकानेर के एक गांव में आठवीं बोर्ड परीक्षा देने जा रही 13 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस एक युवक को डिटेन किया है। आरोपी ने पूछताछ में छात्रा की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है।
बीकानेर के एक गांव में पुलिस ने छात्रा से दुष्कर्म की भी आशंका जताई है, लेकिन मौत से पहले हुआ या बाद में, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही होगी। फिलहाल पुलिस मामले में ज्यादा कुछ बताने से बच रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया जाएगा।
सीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग
SP कावेंद्र सिंह सागर ने बताया- तीन दिन की लगातार जांच और पूछताछ के बाद पुलिस को सफलता मिली है। संदिग्ध युवक को दो दिन की पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया।
जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) में युवक घटना वाले दिन 21 फरवरी को सुबह करीब 12:15 बजे क्षेत्र में जाता हुआ और दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच लौटता हुआ नजर आया।
प्रारंभिक पूछताछ में बीकानेर युवक ने खेत में काम से जाने की बात कही, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल और खेत की दूरी का मिलान किया।
अनुमान के मुताबिक वह कुछ ही मिनटों में वापस आ सकता था, लेकिन वह काफी देर बाद लौटा। इस पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने वारदात करना कबूल कर लिया।
परीक्षा देने जा रही थी छात्रा
जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी को 13 वर्षीय बालिका (13-year-old girl) अपने घर से ढाणी होते हुए आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने उसे जबरन रोक लिया। विरोध करने पर उसने बालिका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अन्य पढ़े: Exam : इंटरमीडिएट परीक्षा में करीब 10 लाख छात्र शामिल होंगे
पुलिस को आशंका है कि घटना के दौरान दुष्कर्म भी किया गया। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि दुष्कर्म हत्या से पहले हुआ या बाद में। इस संबंध में मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
परीक्षा देने निकली थी छात्रा
परिजनों का कहना है कि बच्ची 12:15 बजे घर से निकली थी और करीब 1:46 बजे स्कूल प्रशासन से सूचना आई कि वह स्कूल नहीं पहुंची है। इसके बाद हम लोगों ने तलाश शुरू कर दी। थोड़ी दूर पहुंचे तो बच्ची का शव अर्द्धनग्न हाल में पड़ा था।
इधर, मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन-ग्रामीण हॉस्पिटल में धरने पर बैठे हैं। अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है।
अन्य पढ़े: