बिजनेसमैन परिवार के 6 लोग घायल
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक बिजनेसमैन के परिवार के 6 लोग घायल हो गए। घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
परिवार हुआ हादसे का शिकार
बताया जा रहा है कि परिवार सफर कर रहा था तभी उनकी गाड़ी का (Accident) एक्सीडेंट हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी सदस्य घायल हो गए।
11 साल के बच्चे का दिल दहला देने वाला बयान
घटना के बाद एक 11 साल के बच्चे ने बताया:
“पापा सड़क पर तड़पते रहे…”
यह बयान हादसे की गंभीरता और मौके की भयावह स्थिति को दर्शाता है।
दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे एक कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। जिससे कार में सवार बिजनेसमैन परिवार के 6 लोग घायल (6 people injured) हो गए। सभी को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ।
अन्य पढ़े: Bihar- सिपाही भर्ती पेपर लीक : मास्टरमाइंड 3 दिन अभ्यर्थी 2 दिन की रिमांड पर
बड़ौदामेव थाना प्रभारी मोहन गुर्जर ने बताया कि एक्सीडेंट तड़के साढ़े चार से 5 बजे के बीच में हुआ है। जयपुर के दादी का फाटक निवासी बिजनेसमैन पुनीत अग्रवाल (42) अपनी मां अल्का अग्रवाल (66), पत्नी बबीता अग्रवाल (38) और पुत्र सौम्य (9) और लक्ष्य (11) के साथ हरिद्वार घूमने गए थे।
बिजनेसमैन परिवार मंगलवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे हरिद्वार से जयपुर लौट रहा था। एक्सप्रेस-वे पर अचानक एक पिकअप उनकी अर्टिगा कार के सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हो सकता है पिकअप ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई हो।
कार आगे चल रहे ट्रक से टकराई
कार चला रहे जयपुर निवासी अमित चौधरी ने कार का संतुलन बनाने की कोशिश की, लेकिन कार आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लेकिन टक्कर के बार पिकअप व ट्रक वाले फरार हो गए।
पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया
बिजनेसमैन पुनीत अग्रवाल के बेटे लक्ष्य ने बताया कि उनके पापा सबसे ज्यादा चोटें आई हैं, वे काफी देर तक रोड पर तड़पते रहे। लेकिन पिकअप वाले मौके से भाग गए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बाद में उनको अस्पताल पहुंचाया गया।
राहगीरों ने घायलों की मदद की। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अन्य पढ़े: