పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News : इंदौर में महिला ने की आत्महत्या

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: December 15, 2025 • 11:08 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

इंदौर में एक 28 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में 28 साल की महिला ने फांसी (Execute) लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार अलसुबह की बताई जा रही है। सुबह नींद खुलने पर पति ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है

पुलिस के मुताबिक मामला बिजलपुर (Bijalpur) क्षेत्र स्थित एबीसीडी बिल्डिंग का है। यहां रहने वाली लक्ष्मी ने आत्महत्या कर ली। मृतका के पति ब्रजमोहन ने पुलिस को बताया कि रात में पत्नी उसके पास ही सो रही थी। सोमवार सुबह करीब 5 बजे जब उसकी नींद खुली तो लक्ष्मी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना के समय दोनों बच्चे भी कमरे में ही सो रहे थे।

गमी में गए थे दंपति

ब्रजमोहन ने बताया कि वह पेशे से वाहन चालक है और सोमवार को उसे काम पर जाना था। दंपति रविवार को अपने पैतृक गांव राजगढ़-ब्यावरा गए थे, जहां दादी के निधन के बाद गमी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रात में दोनों बच्चों के साथ वापस इंदौर लौटे थे।

अन्य पढ़ें: स्वदेशी तेजस बना वायुसेना की रीढ़, 220 लड़ाकू विमानों का ऑर्डर

आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। यह भी साफ नहीं है कि दंपति के बीच किसी प्रकार का विवाद था या फिर कोई अन्य वजह रही। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। कमरे में मृत मिले पिता भंवरकुआ थाना क्षेत्र के जीतनगर में रहने वाले जगदीश (40) पुत्र सेवकराम करोले की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रात में बेटा गौतम उन्हें खाना देने कमरे पर गया। तब वे कमरे में मृत मिले। पुलिस के मुताबिक संभवत हार्ट अटैक से जगदीश की मौत हुई है। जगदीश कुछ समय से पत्नी और बेटे से अलग एक कमरा लेकर रह रहा था। वह पेशे से मजदूर था। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए एमवाय भेजा है।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #CrimeNews #HindiNews #IndoreNews #LatestNews #SuicideCase

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.