తెలుగు | Epaper

Latest News : आचार्य प्रमोद कृष्णम ने PM मोदी से मुलाकात की

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : आचार्य प्रमोद कृष्णम ने PM मोदी से मुलाकात की

नई दिल्ली: कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद (Acharya Pramod) कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। उन्होंने संसद के पीएम कक्ष में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी को श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को विश्व की प्रथम कल्कि कथा और श्री कल्कि धाम का अंग-वस्त्रम भेंट किया। बता दें कि संभल में श्री कल्कि धाम का निर्माण कार्य जारी है। पीएम मोदी ने इस मंदिर का शिलान्यास किया था। 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शेयर की तस्वीरें

कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम मोदी से हुई मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारतीय संसद के (PM) कक्ष में आज भारत के यशस्वी प्रधानमन्त्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट और विश्व की प्रथम “कल्कि कथा” के प्रसाद एवं श्री कल्कि धाम का अंग-वस्त्रम भेंट करने का “सौभाग्य” प्राप्त हुआ।” इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की हैं

अन्य पढ़ें: PM मोदी ने ‘इनफिनिटी कैंपस’ और ‘विक्रम-I’ रॉकेट अनावरण

पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास

बता दें पीएम मोदी ने फरवरी 2024 में संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास और इसके मॉडल का अनावरण किया था। श्री कल्कि धाम का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण न्यास द्वारा किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं। कार्यक्रम में संतों ने अंगवस्त्र पहनाकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया था। इस अवसर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री मोदी को स्मृति चिह्न भेंट किया और यहां आये सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई संत, धार्मिक नेता और अन्य लोग शामिल हुए थे।

अन्य पढ़ें:

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870