UP: विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

Read Time:  1 min
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश
FONT SIZE
GET APP

दबंगों ने दूल्हे और कार चालक के साथ दुल्हन को भी बेरहमी से पीटा। दबंगों ने दुल्हन के साथ मारपीट के बाद उसके गहनों पर भी हाथ साफ कर दिया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात स्थित रसूलाबाद (Rasulabad) थाना क्षेत्र से एक बड़ी वारदात सामने आई है। औरैया से दुल्हन विदा कराकर लौट रहे दूल्हे की कार को बदमाशों ने रास्ते में रोककर हंगामा किया। इस दौरान दबंगों ने दूल्हे और कार चालक को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, इन्होंने दुल्हन के साथ भी मारपीट की और फिर उसके गहनों पर भी हाथ साफ कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के कानपुर जानकारी के मुताबिक, बारात औरैया जिले से रसूलाबाद आई थी। शादी (Marriage) की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर वापस लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार भवनपुर भट्टा के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने रास्ता रोक लिया।

अन्य पढ़े: Apple iPhone 18 : फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गाड़ी रुकते ही हमला बोल दिया। दबंगों ने दूल्हे और कार चालक को गाड़ी से खींचकर बेरहमी से पीटा। विरोध करने पर दुल्हन के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। हंगामा करते हुए बदमाशों ने दुल्हन द्वारा पहने गए कीमती जेवरात जबरन लूट लिए। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

आरोपी फरार, सख्त कार्रवाई की मांग

वारदात के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।