टीकमगढ़ । भाजपा की फायरब्रांड नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) की बहू एवं भतीजे को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। फेसबुक (Facebook) पर मिली इस धमकी के बाद दो अज्ञात लोग उनके बंगले पर भी पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फेसबुक पोस्ट पर आया धमकी भरा कमेंट
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू श्रीमती उमिता-राहुल लोधी टीकमगढ़ जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 21 तारीख को उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट की थी। 22 फरवरी की रात ‘जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा’ नाम की आईडी (ID) से उस पोस्ट पर धमकी भरा कमेंट आया। कमेंट में उन्हें और उनके पति पूर्व मंत्री राहुल लोधी को जान से मारने तथा बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस कमेंट का स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिया।
रात 11 बजे बंगले पर पहुंचे दो अज्ञात युवक
उसी रात लगभग 11 बजे देहात थाना क्षेत्र स्थित उनके बंगले पर दो अज्ञात युवक चेहरा ढककर पहुंचे। श्रीमती उमिता ने छज्जे से दोनों को देखा। आरोप है कि युवकों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर अमर सिंह मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों युवक भाग निकले। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। घटना की जानकारी तुरंत उनके पति राहुल सिंह लोधी को दी गई।
अन्य पढ़े: AI Summit Protest Delhi : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार
पुलिस ने दर्ज किया मामला, साइबर जांच शुरू
अगले दिन देहात थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 296(बी), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार घटना को गंभीरता से लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही जिस फेसबुक आईडी से धमकी दी गई, उसकी जांच के लिए साइबर पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
Read More :