తెలుగు | Epaper

Air India विमान को मिली बम की धमकी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Air India विमान को मिली बम की धमकी

बर्मिंघम से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट

  • एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट को बम की धमकी मिली है. विमान बर्मिंघम से दिल्ली आ रहा था. धमकी के बाद विमान को रियाद की ओर मोड़ दिया गया. वहां इसकी सुरक्षा जांच की गई. फ्लाइट बोईंग ड्रीमलाइनर 787-8 थी. फ्लाइट को आज सुबह तकरीबन 11 बजे दिल्ली लैंड करना था।

एअर इंडिया की फ्लाइट

इंडिया की फ्लाइट AI114 को बम की धमकी मिली है. विमान 21 जून को बर्मिंघम से दिल्ली आ रहा था. धमकी की सूचना मिलते ही विमान को रियाद की ओर मोड़ दिया गया. रियाद में विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारा गया और सुरक्षा जांच पूरी की गई. यात्रियों को होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

एअर इंडिया ने कहा कि इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. यात्रियों को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. एयर इंडिया से जुड़े सूत्रों के अनुसार फ्लाइट के टॉयलेट के पास एक कागज मिला था जिसमें बम की धमकी दी गई थी. ये फ्लाइट बोईंग ड्रीमलाइनर 787-8 थी. फ्लाइट को आज सुबह तकरीबन 11 बजे दिल्ली लैंड करना था।

जयपुर में AI के विमान को बम की धमकी

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से एअर इंडिया के विमानों की सुरक्षा और जांच बढ़ा दी गई है. इसके अलावा उसे लगातार बम की धमकियों का भी सामना करना पड़ा है. कुछ दिन पहले जयपुर एयरपोर्ट एअर इंडिया के विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. दरअसल, धमकी भरा ये मैसेज व्हॉट्सएप पर भेजा गया था. इससे कुछ दिन पहले भी ऐसा ही हुआ था।

13 जून को फुकेट-नई दिल्ली फ्लाइट को धमकी

इससे पहले 13 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI379 को बम की धमकी मिली थी. फ्लाइट थाईलैंड के फुकेट से नई दिल्ली जा रही थी. विमान को उड़ान के दौरान बम की धमकी मिली. इस विमान में 156 यात्री सवार थे. विमान ने स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह 9:30 बजे फुकेट से उड़ान भरी थी. विमान के टॉयलेट में एक नोट मिला, जिसमें बम होने की धमकी लिखी थी।

इसके बाद पायलट ने अपनी सुझबूझ के साथ इमरजेंसी के तहत अंडमान सागर के ऊपर चक्कर लगाकर फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान को वापस लैंड कराया. लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाला गया. थाई अधिकारियों ने विमान की तलाशी ली. प्रारंभिक जांच में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

Read more: Air India : पहले भी प्लेन में आई थी दिक्कत, आवाज हुई और मच गया हड़कंप

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

National- तेल सप्लाई पर भारत की पहल, जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बातचीत

National- तेल सप्लाई पर भारत की पहल, जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बातचीत

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट के अहम निर्णय

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट के अहम निर्णय

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

IndiGo CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

फोल्डेबल iPhone का डिजाइन लीक, iPhone 18 में लॉन्च?

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भ्रूण लेकर पहुंचा व्यक्ति

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में भ्रूण लेकर पहुंचा व्यक्ति

LPG पर मोदी की समीक्षा, उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

LPG पर मोदी की समीक्षा, उत्पादन बढ़ाने के निर्देश

शादी के 3 महीने बाद विवाहिता की मौत

शादी के 3 महीने बाद विवाहिता की मौत

प्यार की खातिर रिजवाना ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम पूजा मिला

प्यार की खातिर रिजवाना ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम पूजा मिला

Bihar- सुपौल में सीएम नीतीश ने 570 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Bihar- सुपौल में सीएम नीतीश ने 570 करोड़ की 213 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870