National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

Read Time:  1 min
LPG black market
LPG black market
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजरायल (America-Israel) व ईरान के बीच जारी टकराव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cyliender) की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर भरवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। बढ़ती मांग और सीमित आपूर्ति के कारण स्थिति चिंताजनक होती जा रही है।

गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर बढ़ी भीड़

लखनऊ सहित कई बड़े शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है। घरेलू गैस की आपूर्ति फिलहाल कई जगह सामान्य बताई जा रही है, लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आशंका के चलते कई लोग पहले से ही अतिरिक्त सिलेंडर भरवाकर रखने लगे हैं, जिससे मांग और बढ़ गई है।

रामनगरी में गैस की कमी से ‘राम रसोई’ समय से पहले बंद

अयोध्या में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी का असर धार्मिक स्थलों तक पहुंच गया है। रामनगरी में रोजाना शाम तीन बजे तक चलने वाली राम रसोई को मंगलवार को गैस की कमी के कारण दोपहर दो बजे ही बंद करना पड़ा। कई मंदिरों ने भोजन बनाने के लिए लकड़ी और कोयले का सहारा लेने का निर्णय लिया है। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन (AILDF) के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सेठ का कहना है कि यह समस्या अस्थायी है और जल्द ही आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।

Read Also : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट के अहम निर्णय

हरियाणा-पंजाब में भी सप्लाई प्रभावित

हरियाणा के कई जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हो रही है। कई एजेंसियों तक नई खेप नहीं पहुंचने की सूचना है, जिसके कारण पुराने स्टॉक से ही सीमित सिलेंडर दिए जा रहे हैं। इन दिनों विवाह समारोहों और सामाजिक आयोजनों के कारण गैस की मांग भी बढ़ी हुई है।
पंजाब के कई जिलों में भी कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने की खबर है। जालंधर के होटल संचालकों का कहना है कि यदि जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो उन्हें मजबूरन कमर्शियल इंडक्शन चूल्हों का सहारा लेना पड़ेगा। वहीं कुछ इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई भी प्रभावित होने लगी है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।