Latest Hindi News : अमित शाह आज पटना में 40 नेताओं संग करेंगे मंथन, धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे मौजूद

Read Time:  1 min
अमित शाह
अमित शाह
FONT SIZE
GET APP

पटना। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने अपने चुनावी अभियान की रफ्तार तेज कर दी है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Sah) शुक्रवार को पश्चिम चंपारण जिले के कुमारबाग पहुंचेंगे। यहां वे चंपारण और सारण संभाग के 10 संगठनात्मक जिलों के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद शाम को पटना में 40 शीर्ष नेताओं के साथ चुनावी बैठक करेंगे। इस अहम बैठक में भाजपा (BJP) के बिहार प्रभारी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल होंगे।

कुमारबाग में कार्यकर्ताओं से संवाद

अमित शाह शुक्रवार दोपहर 2 बजे कुमारबाग पहुंचेंगे और शाम 4 बजे तक वहां रहेंगे। वे बेतिया-बगहा, रक्सौल, ढाका, मोतिहारी, गोपालगंज (Gopalgunj) सीवान उत्तर-दक्षिण और छपरा समेत 10 जिलों के करीब 294 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस बैठक में सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व सांसद-विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रभारी और कोर कमेटी सदस्य मौजूद रहेंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कुमारबाग इंजीनियरिंग कॉलेज के खेल मैदान में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है। स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

पटना में अहम बैठक

कार्यकर्ता संवाद के बाद अमित शाह पटना पहुंचेंगे। यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में वे प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय स्तर के 40 वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा और रणनीति पर गहन चर्चा होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनावी मुद्दों को अंतिम रूप देने पर मंथन होगा

गृह मंत्री का क्या काम होता है?

गृह मंत्री भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रमुख होते हैं, जिनका मुख्य काम देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखना, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच संबंधों का प्रबंधन करना, और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों का संचालन करना है. वे आपदा प्रबंधन, सीमा प्रबंधन, और कानून व्यवस्था बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी जिम्मेदार होते हैं, साथ ही राज्य सरकारों को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करते हैं.

अमित शाह पहली बार कब विधायक बने थे

?1997 में, मोदी ने सरखेज में गुजरात विधानसभा उपचुनाव के लिए शाह को भाजपा का टिकट दिलाने के लिए पैरवी की। उपचुनाव जीतने के बाद शाह फरवरी 1997 में विधायक बने।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।