తెలుగు | Epaper

Pakistan को एक और झटका, भारत ने डाक और पार्सल सेवा किया बंद

digital
digital
Pakistan को एक और झटका, भारत ने डाक और पार्सल सेवा किया बंद

इस्लामाबाद के खिलाफ उठाए कड़े कदम

भारत ने शनिवार को पाकिस्तान के साथ हवाई और सतही मार्गों के माध्यम से सभी प्रकार के मेल और पार्सल के आदान-प्रदान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद नई दिल्ली ने इस्लामाबाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। इस हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों ने 26 लोगों को मार डाला था। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत सरकार ने हवाई और सतही मार्गों के माध्यम से पाकिस्तान से आने वाले सभी प्रकार के मेल और पार्सल के आदान-प्रदान को निलंबित करने का फैसला किया है।

पाकिस्तान से भारत में पूरी तरह से रुक जाएगी माल की सभी आवक

इससे पहले भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई। इस निर्णय से पाकिस्तान से भारत में माल की सभी आवक पूरी तरह से रुक जाएगी। भारत का पाकिस्तान को पिछले साल अप्रैल से इस साल जनवरी तक निर्यात 44.76 करोड़ डॉलर था, जबकि आयात मात्र 4.2 लाख डॉलर था। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने दो मई को एक अधिसूचना में कहा कि “इस संबंध में विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में एक प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके तहत अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान में बने या वहां से निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन पर रोक लगाई जाएगी।”

भारत

अपवाद के लिए भारत सरकार की मंजूरी की होगी आवश्यकता

इसमें कहा गया कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लगाया गया है। आदेश में कहा गया कि इस प्रतिबंध के किसी भी अपवाद के लिए भारत सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होगी। एफटीपी में ‘पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध’ शीर्षक के तहत प्रावधान डालते हुए इसमें कहा गया है, “पाकिस्तान से आयात या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन, चाहे स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हो या अन्यथा अनुमति प्राप्त हो, तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा।”

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870