National : असदुद्दीन ओवैसी ने पाक को जमकर धोया

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

लोकसभा सदस्य ओवैसी ने कहा कि भारत के साथ टकराव में पाकिस्तान द्वारा खुद को इस्लामी देश के रूप में पेश करने पर उसे आड़े हाथों लेना जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘‘यह बकवास है. भारत में करीब 20 करोड़ मुसलमान रहते हैं. यह भी बताना जरूरी है.’

  • भारत में करीब 20 करोड़ मुसलमान रहते हैं. यह भी बताना जरूरी है.
  • कश्मीरी मुसलमानों ने इस (पहलगाम हमले) की खुलकर निंदा की है
  • देश के अन्य हिस्सों में कश्मीरी छात्रों पर हमला नहीं होना चाहिए

कश्मीरी मुसलमानों ने पहलगाम हमले की खुलकर निंदा की है

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा की 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “कश्मीरी मुसलमानों ने इस (पहलगाम हमले) की खुलकर निंदा की है. वास्तव में, यह केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है. उन्हें इस अवसर का सही तरीके से उपयोग करना चाहिए. आपको पाकिस्तान का सामना जरूर करना चाहिए, लेकिन आपको कश्मीरियों को भी अपनाना चाहिए. उन्हें (कश्मीरियों को) उनके अधिकार मिलने चाहिए, देश के अन्य हिस्सों में कश्मीरी छात्रों पर हमला नहीं होना चाहिए.”

ओवैसी ने आगे कहा, “आप पहलगाम (आतंकी हमले) पर राजनीति कैसे कर सकते हैं. मैं उस महिला के बारे में सोचकर वाकई बहुत दुखी हूं जो अपने पति के शव के पास बैठी थी. आप इसे कैसे स्वीकार कर सकते हैं? राजनीतिक रूप से, हम (एआईएमआईएम) बीजेपी की विचारधारा से लड़ते रहेंगे. लेकिन जब आप देश में आते हैं और देश के नागरिकों को मारते हैं, तो इसमें मेरे राजनीतिक वैचारिक मतभेद का कोई सवाल ही नहीं उठता?” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन प्रधानमंत्री को युद्ध विराम की घोषणा करनी चाहिए थी, न कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को. अच्छा होता अगर पीएम मोदी ने इसकी घोषणा की होती.”

पाकिस्तान मानवता के लिए बना खतरा : ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आतंकवाद को प्रायोजित करने का पाकिस्तान का लंबा इतिहास है और यह देश मानवता के लिए खतरा बन गया है. ओवैसी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कई देशों के दौरे पर भेजे जा रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक के सदस्य के तौर पर यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए उनके संदेश का सार होगा. हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा लंबे समय से निर्दोष नागरिकों की हत्या के बारे में दुनिया को बताना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का काफी दंश झेला है. हम सभी ने तमाशा देखा है, जिया-उल-हक के समय से लोगों का कत्लेआम देखा है.’

Read more : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नूर खान एयरबेस के तबाह होने की बात मानी

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।