विदेशी नंबरों पर बातचीत बना जांच का विषय
पाली : बताया जा रहा है कि 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र लंबे समय से विदेशी नंबरों पर बातचीत कर रहा था। इसी गतिविधि के चलते ATS ने कार्रवाई करते हुए पिता और पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
ऑनलाइन गेम की लत ने बढ़ाई चिंता
घंटों मोबाइल पर रहता था सक्रिय- परिजनों और आसपास के लोगों के अनुसार छात्र (Online Games) ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था और ज्यादातर समय मोबाइल पर बिताता था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विदेशी संपर्क गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए हुए या किसी अन्य माध्यम से।
पाली में बुधवार सुबह (ATS) जोधपुर टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पिता-पुत्र को उनके घर से हिरासत में लेकर कोतवाली थाने में पूछताछ के लिए ले गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र अपने मोबाइल से विदेशी नंबर पर कई बार बातचीत कर चुका था। इसी इनपुट के आधार पर ATS ने कार्रवाई की।
अन्य पढ़े: Maharashtra- महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, पुणे के बारामती में ट्रेनिंग विमान क्रैश
सुबह 7 बजे घर पहुंची ATS टीम, ERT कमांडो भी थे साथ
जानकारी के अनुसार ATS टीम सुबह करीब 7 बजे पाली के रामदेव रोड क्षेत्र में पहुंची। यहां एक मकान में सो रहे छात्र और उसके पिता को हिरासत में लिया गया। दोनों को कोतवाली थाने लाकर अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान ERT कमांडो भी टीम के साथ मौजूद रहे।
सिम पिता के नाम, विदेशी कॉलिंग का मामला सामने आया
जांच में सामने आया है कि जिस मोबाइल नंबर से विदेशी कॉल की जा रही थी, वह सिम छात्र के पिता के नाम पर है। ATS यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित विदेशी नंबर किस देश का है और लगातार बातचीत का क्या कारण रहा।
ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ाव की आशंका
प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि छात्र ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने का आदी है। आशंका जताई जा रही है कि गेमिंग के दौरान ही उसकी किसी विदेशी व्यक्ति से
अन्य पढ़े: