పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Ayodhya : राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, कश्मीर युवक हिरासत में

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: January 10, 2026 • 4:02 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में एक युवक ने नमाज पढ़ने का प्रयास किया, जिसे सुरक्षा अधिकारियों ने रोक दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया।

मंदिर परिसर में मुस्लिम युवक (Muslim youth) द्वारा नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है. दरअसल राम मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधि करते हुए एक युवक को समुदाय के कुछ लोगों ने हिरासत में लिया है. मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने वाला युवक समुदाय विशेष का बताया जा रहा है. पकड़े गए युवक ने राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का प्रयास किया है

अयोध्या राम मंदिर परिसर के पास नमाज पढ़ने की कोशिश

राम मंदिर (Ayodhya) परिसर के पास नमाज पढ़ने की कोशिश करते हुए एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने रोके जाने पर शख्स ने संप्रदाय विशेष के नारे लगाने शुरू कर दिए. युवक की पहचान कश्मीर के शोपियां के रहने वाले अहमद शेख के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: Chinese woman arrested : सीमा पर क्या चल रहा था? भारत में घुसती चीनी महिला गिरफ्तार!

मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने पर युवक ने कथित तौर पर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एक्टिव हो गए. युवक से पूछताछ की जा रही है. वहीं युवक ने यह उस उद्देश्य के लिए किया इसकी गहन जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, अहमद शेख मंदिर के गेट डी वन से अंदर घुसा था. इस दौरान उसको देख सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की थी।

अयोध्या में बाबरी मस्जिद किसने बनवाई थी?

बाबरी मस्जिद को प्रथम मुग़ल सम्राट बाबर के आदेश पर 1527 में इस मस्जिद का निर्माण किया गया था। मीर बाकी ने 1527 में निर्माण कराया था और मीर बाकी ने इसका नाम बाबरी मस्जिद रखा। 1940 के दशक से पहले इस ढाँचे को मस्जिद-ए-जन्म अस्थान (مسجدِ جنم استھان ; अनुवाद — जन्मस्थान की मस्जिद ) कहा जाता था

ये भी पढ़ें:

#AyodhyaTemple #SecurityAlert #IncidentReport #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.