Chinese woman arrested : भारत–नेपाल सीमा पर संदिग्ध हालत में घूम रही एक चीनी महिला को Border Security Force ने शनिवार को हिरासत में लिया। अधिकारियों के मुताबिक, महिला बिना वीज़ा और पासपोर्ट के अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। यह घटना उत्तर प्रदेश के Maharajganj district में स्थित भारत–नेपाल सीमा पर सामने आई।
महिला पैदल ही सीमा पार करने का प्रयास कर रही थी, तभी सुरक्षा बलों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास कोई वैध यात्रा दस्तावेज़ नहीं पाए गए। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में लेकर स्थानीय Nautanwa Police Station पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार, महिला के पास से मिले एक छोटे से कागज़ के आधार पर उसकी पहचान चीन की नागरिक हुवाजिया जी के रूप में हुई है। नोतनवा थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव ने बताया कि महिला चीन के किस शहर की रहने वाली है और भारत आने का उसका मकसद क्या था, इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Indian Economy- ब्रसेल्स की डील बदलेगी भारत का आर्थिक भविष्य
हालांकि, महिला को न तो हिंदी आती है और न ही अंग्रेज़ी, जिसके कारण पूछताछ में दिक्कतें आ रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि उसकी भाषा समझने के लिए ट्रांसलेटर की मदद ली जा सकती है।
अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में नेपाल सीमा के जरिए चीनी नागरिकों के अवैध प्रवेश के मामले सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन (Chinese woman arrested) गए हैं। यह भी जांच की जा रही है कि महिला जासूसी के उद्देश्य से आई थी या किसी अन्य कारण से। फिलहाल महिला के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है। पहले भी भिक्षु के वेश में या फर्जी दस्तावेज़ों के जरिए चीनी जासूसों के भारत में प्रवेश की कोशिशें सामने आ चुकी हैं, इसलिए इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :